एक्सप्लोरर

UP में अखिलेश यूं बढ़ाएंगे कांग्रेस की मुश्किल! INDIA अलायंस में नए दल की एंट्री के संकेत?

UP में अखिलेश यादव भले यह कह रहे हों कि साल 2027 के चुनाव में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ेंगे लेकिन INDIA अलायंस में नए दल की एंट्री से वह अपने सहयोगी राजनीतिक पार्टी की मुश्किल बढ़ा सकते हैं.

 उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- इंडिया अलायंस के  परचम तले विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे हैं. इस बीच खबर कि यूपी में सपा आम आदमी पार्टी को भी सीटें दे सकती है. संभावना जताई जा रही है कि साल 2027 के चुनाव के लिए सपा, आप को 15-20 सीटें दे सकती है. सियासी अटकलों का यह दौर उस वक्त से शुरू है जब इसी वर्ष अप्रैल में आप नेता और राज्यसभा सासंद संजय सिंह और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुलाकात की थी. 

इस मुलाकात के बाद 23 अगस्त को भी संजय सिंह और कन्नौज सांसद मिले. मुलाकात संदर्भ में सूत्रों ने यह दावा किया है कि आम आदमी पार्टी आगामी चुनावों में 15-20 सीटें चाहती हैं. अब आप की यह मांग, गठबंधन में चल रही अंदरूनी कलह को और आगे बढ़ा सकती है. 

कांग्रेस को मनाना आसान नहीं?

दरअसल, यूपी में विधानसभा चुनाव ऐसे वक्त में होंगे जब पंजाब और गोवा में भी इलेक्शन होंगे. ऐसे में कांग्रेस, किसी भी कीमत पर आप के साथ अलायंस में यूपी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं होगी. इस मामले में एक पक्ष यह भी है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद आप ने खुद को इंडिया अलायंस से अलग कर लिया था. कई मौकों पर संजय सिंह समेत आप के शीर्ष नेतृत्व यह कह चुकी है कि वह इंडिया अलायंस का हिस्सा नहीं है. 

ऐसे में अगर सपा, आप को सीटें देने के लिए राजी होती है तो इसके लिए कांग्रेस को मनाना आसान नहीं होगा. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 349 सीटों पर चुनवा लड़ा था. उसे इन सभी सीटों पर कुल मिलाकर 3 लाख 47 हजार 187 मत मिले थे. इस चुनाव में भी आप और सपा के बीच अलायंस की चर्चा शुरू हुई थी लेकिन बात अंजाम तक नहीं पहुंच सकी. 

2022 में इन सीटों पर आप को मिले थे 5000 से ज्यादा वोट

2022 में आप जिन 349 सीटों पर लड़ी थी उसमें से 7 विधानसभा क्षेत्र ऐसी थीं जहां पार्टी को 5,000 से अधिक वोट मिले थे. इसमें लोनी- सचिन कुमार शर्मा- 6,319, साहिबाबाद- छवि यादव- 6,944, नोएडा- पंकज अवाना- 6,545, दादरी- संजय- 4,613, मोहनलालगंज- सूरज कुमार रावत- 7,048, रुधौली- पुष्करादित्य सिंह- 24,367, और खलीलाबाद में सुबोध चंद्र को 25,123 वोट मिले थे.

फिर साल 2024 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यूपी में प्रत्याशी नहीं उतारा और सपा को समर्थन दिया. जब चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल, जेल से बाहर आए थे, उसके बाद उन्होंने लखनऊ में अखिलेश यादव के साथ प्रेस वार्ता भी की थी.

वहीं दिल्ली के विधानसभा चुनाव में सपा ने कांग्रेस को दरकिनार कर आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया था. अब आप को साथ लाने की यह अटकलें अगर कल को सच साबित होती हैं तो कांग्रेस के लिए धर्मसंकट खड़ा हो सकता है.  एक ओर सपा और कांग्रेस साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं, वहीं अब आप की एंट्री से सियासी परिस्थितियां बदस सकती हैं.

सूत्रों की मानें तो जिन 7 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने ठीक ठाक प्रदर्शन किया था यानी 5,000 से अधिक वोट मिले थे, उन क्षेत्रों पर वह दावा कर सकती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों को लेकर यूपी में इंडिया अलायंस में सपा और कांग्रेस के अलावा किसी और दल की एंट्री दोनों दलों में किसे सहज और असहज कर सकती है.

राहुल सांकृत्यायन एबीपी लाइव में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और स्टेट्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्हें राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध और राज्यों की समकालीन राजनीतिक गतिविधियों की कवरेज में एक दशक से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और फीचर डेस्क से की और इसके बाद न्यूज़18 हिंदी, वनइंडिया हिंदी और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया.   राहुल ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और महाकुंभ 2025 जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों की कवरेज की है. पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें हिंदी साहित्य और वैचारिक लेखन में भी विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget