एक्सप्लोरर

कन्नौज पुलिस लाइन में ट्रेनी महिला सिपाही ने शौचालय में फंदा लगाकर की सुसाइड, पिता ने बताई वजह

UP News: पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक सिपाही रानू जादौन (23) एटा जिले की निवासी है. उन्होंने बताया कि रानू की इसी वर्ष पुलिस में भर्ती हुई और वह पुलिस लाइन कन्नौज में प्रशिक्षण ले रही थी.

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार को एक प्रशिक्षु महिला आरक्षी (सिपाही) ने बैरक के बाथरूम में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया. कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिश्चन्द्र भी कन्नौज पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

अधिकारी ने बताया कि मृतक सिपाही रानू जादौन (23) एटा जिले की निवासी है. उन्होंने बताया कि रानू की इसी वर्ष पुलिस में भर्ती हुई और वह पुलिस लाइन कन्नौज में प्रशिक्षण ले रही थी. कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजे पुलिस लाइन में प्रशिक्षु महिला आरक्षी रानू जादौन ने महिलाओं के लिए आरक्षित छात्रावास के शौचालय में दुपट्टा से फंदा बनाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. अधिकारी ने बताया कि महिला सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मौके से कई चीजें मिली हैं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है.

मृतका के पास से मिले कई अहम सबूत- एसपी

वहीं इस मामले को लेकर एसपी विनोद कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है, मृतका ने हॉस्टल के बाथरूम में फांसी लगाई है. एसपी ने बताया कि मृतका के पास से मिले कई अहम सबूत मिले हैं.

पिता बोले बेटी को परेशान करता था एक लड़का

कन्नौज पुलिस ने प्रेस नोट भी जारी किया है, जिसके अनुसार पुलिस लाइन कन्नौज में रिक्रूट महिला आरक्षी रानू जादोन के आत्महत्या मामले में अवगत कराना है कि मृतका रानू जादोन के पिता श्यामवीर सिंह द्वारा लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पुत्री को माधवनगर जलेसर एटा का लड़का देवेश उर्फ देबू पुत्र पदम सिंह उर्फ प्रेमपाल यादव परेशान करता था. पिता ने बताया कि वह लड़का उनकी पुत्री से नौकरी छोडने के लिये कहता था, जिस कारण उनकी पुत्री परेशान रहती थी, इसी कारण उसने आत्महत्या की है.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का किया गठन

वहीं मृतका के पिता के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली कन्नौज में मु0अ0सं0 520/2025 धारा 108 बीएनएस बनाम देवेश उर्फ देबू उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है. अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया है. मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण ASPHYXIA DUE TO ANTIMORTEM HANGING अंकित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget