एक्सप्लोरर

UP: GDA ने कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन के ट्रांसफर की प्रक्रिया की तेज, इन्वेंट्री तैयार करने का काम शुरू

UP News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन को उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम से अपने अधीन लेने की दिशा में प्रक्रिया को गति दे दी है.

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (Ghaziabad Development Authority) ने इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन को उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम से अपने अधीन लेने की दिशा में प्रक्रिया को गति दे दी है. जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के दिशा-निर्देशन में गठित समिति ने भवन की इन्वेंट्री तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है.

जानकारी के अनुसार प्राधिकरण स्तर पर गठित इस समिति ने भवन के प्रत्येक कक्ष का गहन निरीक्षण करते हुए वस्तुओं की सूचीबद्धता शुरू की है. साथ ही, आदेशानुसार सभी कक्षों की वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई जा रही है ताकि हस्तांतरण की प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके.

वहीं समिति में अभियंत्रण जोन-6 और विद्युत अनुभाग से अधिशासी अभियंताओं को विशेष रूप से अधिकृत किया गया है, ताकि इन्वेंट्री निर्माण कार्य को समय पर पूरा किया जा सके. वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की ओर से जीडीए को एक पत्र जारी कर हस्तांतरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और अधिकारियों को नामित करने के निर्देश दिए गए थे.

कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन का संचालन जीडीए स्तर पर करने का निर्णय

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद दौरे के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन का संचालन जीडीए के स्तर से किया जाएगा.

इस फैसले के बाद जीडीए ने तुरंत ही भवन को अपने अधीन लेने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी. इस पूरी प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद उम्मीद है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन गाजियाबाद क्षेत्र में धार्मिक यात्राओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा.

भवन संचालन की तैयार की जा रही रूपरेखा

प्राधिकरण अब इस दिशा में भी रूपरेखा तैयार कर रहा है कि भवन को किस प्रकार से संचालित किया जाए. इसमें यात्रियों की सुविधा, रखरखाव, और प्रशासनिक संचालन जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जीडीए का प्रयास है कि भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान की जा सकें.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget