एक्सप्लोरर

पीसीएस अधिकारी Jyoti Maurya से अफेयर को लेकर चर्चा में आए कमांडेंट मनीष दुबे पर होगी FIR, निलंबन की सिफारिश

PCS Jyoti Maurya: होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ हुई जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा. ज्योति मौर्य मामले में जांच रिपोर्ट शासन तक पहुंच गई है.

PCS Jyoti Maurya Case: बरेली की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य (PCS Jyoti Maurya) से अफेयर को लेकर चर्चा में आए जिला होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey) के मुश्किलें बढ़ती जा रही है. ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य (Alok Maurya) द्वारा लगाए गए आरोपों को जांच में सही पाया गया है, जिसके बाद जांच रिपोर्ट में उनके निलंबन और जांच की सिफारिश की गई है. ये रिपोर्ट डीजी कमांडेंट को सौंप दी गई है. इसके अलावा दो अन्य मामलों में भी उन पर आरोप लगा है. इनमें एक मामला महिला होम गार्ड के यौन शोषण और पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है. 

होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ हुई जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा. ज्योति मौर्य मामले में जांच रिपोर्ट शासन तक पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक जांच रिपोर्ट में मनीष दुबे के खिलाफ तीन मामलों का जिक्र करते हुए विभाग की छवि धूमिल करने के मामले में दोषी पाया गया है. इनमें ज्योति मौर्य मामले के अलावा, एक महिला होमगार्ड ने उन पर यौन शौषण और पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का जिक्र है. जिसके बाद अब जल्द ही उन पर कार्रवाई हो सकती है. 

मनीष दुबे पर दर्ज होगा मुकदमा

खबर के मुताबिक मनीष दुबे की पत्नी ने भी उन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि शादी के बाद उन्होने 80 लाख रुपये की मांग की. वहीं तीसरे मामले में अमरोहा की रहने वाली महिला होम गार्ड ने मनीष दुबे पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि मनीष दुबे उसे अकेले मिलने के लिए बुलाते थे, और जब वो नहीं गई तो उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी, जिसके बाद उसने डीजी से शिकायत की थी. 

जानें- क्या है पूरा मामला

दरअसल मनीष दुबे का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था जब, प्रयागराज के रहने वाले आलोक मौर्य ने उनका नाम अपनी पत्नी पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य से जोड़ा. आलोक ने आरोप लगाया कि मनीष के ज्योति मौर्य से संबंध हैं. ज्योति 2020 में मनीष दुबे के संपर्क में आई और फिर उससे दूर होती चली गई. दोनों ने उसे मारने की साजिश भी की. इस मामले के सामने आने के बाद डीजी होमगार्ड वीके मौर्य ने मामले की जांच प्रयागराज के डिप्टी कमांटेंट जनरल संतोष कुमार सौंपी थी. ये जांच अब पूरी हो गई है और रिपोर्ट को डीजी को भी सौंप दिया गया है.

ये भी पढे़ं- Kedarnath Dham: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर रुकी, सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए श्रद्धालु

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget