एक्सप्लोरर

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर मामले की जांच के लिए प्रयागराज पहुंची टीम, करेंगे कैंप

Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद का बेटा असद और गुलाम वांटेड थे. दोनों पर पुलिस की तरफ से 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था. मुठभेड़ों की जांच के न्यायिक आयोग कर रहा है.

UP News: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद (Atiq Ahmed Son Asad) और तीन अन्य शूटरों के एनकाउंटर (Shooters Encounter) की जांच कर रहा न्यायिक आयोग दो दिनों तक प्रयागराज (Prayagraj) में कैंप करेगा. दो सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम कल 2 अगस्त को प्रयागराज पहुंचेगी. सर्किट हाउस में संबंधित लोगों का बयान लिया जाएगा. बता दें कि उमेश पाल शूटआउट केस (Umesh Pal Shootout Case) के दो आरोपी अरबाज और विजय चौधरी प्रयागराज पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए थे. 27 फरवरी को क्राइम ब्रांच और धूमनगंज पुलिस ने नेहरू पार्क में अरबाज को ढेर कर दिया था.

दो दिनों तक प्रयागराज में कैंप करेगी न्यायिक आयोग की टीम

6 मार्च को को कौंधियारा थाना क्षेत्र में शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान एनकाउंटर में मारा गया था. माफिया अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम का 13 अप्रैल को झांसी में एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया था. झांसी में कार्रवाई पर एसटीएफ ने बताया था कि घेराबंदी के दौरान असद और गुलाम फायरिंग करने लगे. एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में दोनों ढेर हो गए. यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा था कि आरोपियों के पास से विदेशी हथियार बरामद किए गए.

उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ की हो रही जांच

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद का बेटा असद और गुलाम वांटेड थे. दोनों पर पुलिस की तरफ से 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था. मुठभेड़ों की जांच के लिए सरकार ने दो सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है. 2 और 3 अगस्त को न्यायिक आयोग की टीम संबंधित लोगों का बयान दर्ज करेगी. न्यायिक आयोग के दौरे से पहले सर्किट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है. उमेश पाल हत्याकांड के बाद सभी पुलिस मुठभेड़ की जांच की जा रही है. 

Atiq Ahmed: अतीक और अशरफ के वकील विजय मिश्रा ने पुलिस जांच में किया बड़ा खुलासा, हुआ अब ये एक्शन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget