एक्सप्लोरर

JPC कमेटी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल का बड़ा बयान, कहा- 'सरकार वक्फ बोर्ड की जमीनें नहीं करेगी कब्जा'

Jagdambika Pal Basti Visit: डुमरियागंज से तीन बार के सांसद जगदंबिका पाल ने उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 9 सीटों पर जीत हासिल करेगी.

Basti News Today: डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल बुधवार (20 नवंबर) को बस्ती पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ने मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. जगदंबिका पाल ने दावा किया कि उपचुनाव में सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी भारी अंतर से जीतने वाली और विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा. 

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को अब एहसास हो चुका है कि वह उपचुनाव बुरी तरीके से हार रही है. उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है और अखिलेश यादव इस गलतफहमी में है कि वह उपचुनाव में जीत हासिल कर लेंगे.

सपा के आरोपों को किया खारिज
डुमरियागंज से तीन बार के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "लोकसभा चुनाव में आरक्षण को मुद्दा बनाकर सपा ने भले ही ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर ली हो, मगर इस बार जनता को अपनी गलती का एहसास हो गया है और अब वह प्रायश्चित कर बीजेपी को भारी मतों से जिताने जा रही है." उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी का यह अनर्गल और मिथ्या आरोप है कि एक विशेष समुदाय के लोगों को वोट देने से रोका जा रहा है."

सांसद जगदंबिका पाल ने अखिलेश यादव के उस चिट्ठी में लिखी गई मांग को खारिज कर दिया, जिसमें चुनाव आयोग से बुर्का पहन कर आने वाली वोटरों को चेहरा दिखाने का अनुरोध किया गया था. उन्होंने कहा कि चुनाव की शुचिता को बरकरार रखने का काम भारत के चुनाव आयोग का है, इसलिए वोट देने आने वाले वोटरों का जब तक चेहरा नहीं देखा जाएगा तो यह कैसे कंफर्म होगा कि आईडी कार्ड में लगी फोटो वोटर की ही है. ऐसे में निर्वाचन आयोग चुनाव के निष्पक्षता को बरकरार रखने के लिए जो भी कदम उठा रहा है वह सही है.

JPC सदस्यों को कल मिलेगा जवाब
जगदंबिका पाल ने वक्फ बोर्ड की जमीनों की जांच के लिए गठित संसदीय कमेटी की कारवाई को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि कमेटी के सदस्यों से जवाब मांगा गया था, जल्दी सभी सदस्यों की सलाह आ जाएगी. उसके बाद पूरी कमेटी बैठकर इस पर निर्णय लेकर आगे की कार्रवाई करेगी.

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "जेपीसी कमेटी के सदस्यों के जरिए उठाए गए सवालों का जवाब कल अल्पसंख्यक मंत्रालय देगा. उसके बाद जल्दी कमेटी किसी निर्णय पर पहुंच जाएगी." जगदंबिका पाल ने मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "जाकिर नायक अफवाह उड़ा रहे हैं कि अधिक से अधिक संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इस बिल पर असहमति जताते हुए वोटिंग करें, जिससे यह बिल संसद में पास ना हो सके. सरकार वक्फ बोर्ड की जमीनों को अपने कब्जे में लेने की पूरी योजना बना रही है."  

तौकीर रजा- जाकिर नायक पर साधा निशाना
जेपीसी कमेटी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा, "सरकार वक्फ बोर्ड की जमीनों को बिल्कुल भी अपने कब्जे में नहीं लेगी और ऐसी अफवाह उड़ना पूरी तरीके से गलत है." उन्होंने आगे कहा, "तौकीर रजा और जाकिर नायक जैसे मुस्लिम धर्म गुरु अपील कर रहे हैं कि 50 लाख लोग जेपीसी के पोर्टल पर जाकर इस बिल को डिसएग्री कर दें तो या संसद में पास नहीं हो पाएगा.

डुमरियागंज से बीजेपी सांसद और जेपीसी कमेटी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने तौकीर रजा और जाकिर नायक पर निशाना साधते हुए कहा, "इस तरह के धर्मगुरु देश में नफरत, तनाव और दंगा फैलाने की कोशिश कर रहे है." उन्होंने कहा, "कुछ मुस्लिम धर्मगुरु कहते हैं कि अगर हम सड़क पर आ गए तो इनकी रूह कांप जाएगी, उन्हें लगता है ऐसा कहने वाले लोग देश में अस्थिरता लाना चाहते हैं."

ये भी पढ़ें: यूपी की इस सीट पर फिर से होंगे विधानसभा के उपचुनाव? सपा की मांग से मची सियासी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ गई बंगाल की SIR ड्राफ्ट लिस्ट, चेक करें अपना नाम, राजस्थान समेत और कितने राज्यों में आज आएगी सूची
आ गई बंगाल की SIR ड्राफ्ट लिस्ट, चेक करें अपना नाम, राजस्थान समेत और कितने राज्यों में आज आएगी सूची
अब विवादों में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षा गार्ड, दुकानदार को बेरहमी से पीटने का आरोप
अब विवादों में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षा गार्ड, दुकानदार को बेरहमी से पीटने का आरोप
Mughal Emperor Education: कौन था मुगल साम्राज्य का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह? जानें
कौन था मुगल साम्राज्य का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह? जानें
The Ashes, 2025-26: एडिलेड टेस्ट के लिए कमिंस, लियोन की ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में वापसी, ख्वाजा बाहर
The Ashes, 2025-26: एडिलेड टेस्ट के लिए कमिंस, लियोन की ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में वापसी, ख्वाजा बाहर

वीडियोज

Weather Updates: कोहरे की चादर में छिपी सड़क, लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी | Fog | Smog |
China Crisis Explained! मंदी का भारत पर क्या असर होगा | Paisa Live
Yamuna Expressway News: कई गाड़ियों में टक्कर, वाहनों में लगी आग, कई लोग हताहत | Weather Update
Mohali Kabaddi Firing: Mohali में कबड्डी खिलाड़ी Rana Balachauria की गोली मारकर कर दी हत्या |ABP NEWS
Crime News: यमुनानगर में सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, आरोपी बिलाल गिरफ्तार | Haryana

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आ गई बंगाल की SIR ड्राफ्ट लिस्ट, चेक करें अपना नाम, राजस्थान समेत और कितने राज्यों में आज आएगी सूची
आ गई बंगाल की SIR ड्राफ्ट लिस्ट, चेक करें अपना नाम, राजस्थान समेत और कितने राज्यों में आज आएगी सूची
अब विवादों में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षा गार्ड, दुकानदार को बेरहमी से पीटने का आरोप
अब विवादों में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षा गार्ड, दुकानदार को बेरहमी से पीटने का आरोप
Mughal Emperor Education: कौन था मुगल साम्राज्य का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह? जानें
कौन था मुगल साम्राज्य का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह? जानें
The Ashes, 2025-26: एडिलेड टेस्ट के लिए कमिंस, लियोन की ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में वापसी, ख्वाजा बाहर
The Ashes, 2025-26: एडिलेड टेस्ट के लिए कमिंस, लियोन की ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में वापसी, ख्वाजा बाहर
विक्की कौशल ने आलिया भट्ट को दिखाई बेटे की तस्वीर? एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल
विक्की कौशल ने आलिया भट्ट को दिखाई बेटे की तस्वीर? एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल
इन लोगों के खाते में नहीं आएगी किसान निधि योजना की 22वीं किस्त, किसान भाई जान लें जरूरी बात
इन लोगों के खाते में नहीं आएगी किसान निधि योजना की 22वीं किस्त, किसान भाई जान लें जरूरी बात
ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ी चूक पड़ सकती है भारी, इन 5 बातों को नजरअंदाज किया तो खाली हो जाएगा अकाउंट
ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ी चूक पड़ सकती है भारी, इन 5 बातों को नजरअंदाज किया तो खाली हो जाएगा अकाउंट
जॉर्डन में पीएम मोदी, जॉब करने वालों के लिए क्या है फायदा? जानिए जॉर्डन की करेंसी और भारत में उसकी कीमत
जॉर्डन में पीएम मोदी, जॉब करने वालों के लिए क्या है फायदा? जानिए जॉर्डन की करेंसी और भारत में उसकी कीमत
Embed widget