एक्सप्लोरर

Joshimath Sinking: जोशीमठ: आपदा प्रभावित परिवारों के मुआवजे को लेकर तैयारी शुरू, बैठक में कईं बिंदुओं पर बनी सहमति

Joshimath News: सीएम धामी के निर्देश पर कमेटी ने कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की और उन पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है. अगली कैबिनेट में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया जाएगा.

Joshimath Sinking News: जोशीमठ (Joshimath) में आपदा प्रभावित परिवारों के मुआवजे और विस्थापन के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. सरकार द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की सोमवार को बड़ी बैठक हुई है, जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई है. यह कमेटी एसीएस फाइनेंस की अध्यक्षता में बनाई गई है, जिसमें शासन के कई आला अधिकारी, चमोली डीएम शामिल हैं.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस कमेटी ने कई बिंदुओं पर चर्चा की और उन पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है. अगली कैबिनेट में जोशीमठ आपदा प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे और विस्थापन का ऐलान कर दिया जाएगा, क्योंकि शासन स्तर पर गठित हाई पावर कमेटी की मीटिंग में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है. 

तीन अहम बिंदुओं पर की गई चर्चा 
सीएस फाइनेंस आनंद वर्धन की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में जोशीमठ के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई. समिति ने अब तक हुए कामों पर चर्चा की और आगामी प्लान को लेकर भी गहन मंथन किया, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि हाई पावर कमेटी ने प्रभावित परिवारों के विस्थापन के लिए कई बिंदुओं पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है. यह सभी बिंदु आगामी कैबिनेट में लाए जाएंगे और कैबिनेट की मंजूरी के बाद उन पर अमल किया जाएगा. 

सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत सिन्हा ने बताया कि समिति ने तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की है, जिसमें भू स्वामियों को वन टाइम सेटेलमेंट के तहत भूमि और भवन की कीमत दी जाएगी. दूसरे बिंदु के आधार पर प्रभावित परिवारों को 100 गज जमीन दी जाएगी और भवन बनाने के लिए पैसा दिया जाएगा. इस कंडीशन में यदि किसी की जमीन 100 गज से अधिक है तो उसका पैसा दिया जाएगा और तीसरे बिंदु के आधार पर प्रभावित परिवार को 75 वर्ग मीटर जमीन में डुप्लेक्स मकान बना कर दिया जाएगा. 

सभी बिंदुओं को लेकर तैयार किया गया ड्राफ्ट
इन तीनों बिंदु की सहमति के बाद स्थानीय लोगों से भी चर्चा की जाएगी और लोग जिस बिंदु पर भी सहमत होंगे, उसी के आधार पर आगे विचार किया जाएगा. इसके साथ ही कमर्शियल भवनों के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई है. फिलहाल हाई पावर कमेटी ने जोशीमठ में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए सभी बिंदुओं पर ड्राफ्ट तैयार कर लिया है,और यह ड्राफ्ट कैबिनेट में ले जाया जाएगा. कैबिनेट की मंजूरी के बाद जोशीमठ में प्रभावित परिवारों को मुआवजा और विस्थापन के लिए सरकार आगे बढ़ाएगी.

इसके साथ ही दुकानों पर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों के लिए भी प्लान तैयार किया जा रहा है. इसके लिए दो ऑप्शन तैयार किए गए हैं, जिसमें दुकानदारों को वन टाइम सेटेलमेंट के तहत मुआवजा दिया जाएगा. इसके साथ ही जहां विस्थापन किया जाएगा, वहां 1500 स्क्वायर फीट में दुकान बना कर दी जाएगी. सचिव आपदा प्रबंधन ने बताया कि इसके साथ ही अन्य पहलूओं पर भी हाई पावर कमेटी से चर्चा कर ली गई है. यह सभी बिंदु कैबिनट में लाए जाएंगे, उन्होंने बताया कि फिलहाल राहत पैकेज के लिए कोई चर्चा नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें:- Lok Sabha Election 2024: बीजेपी को मिला पसमांदा मुस्लिमों का समर्थन? जावेद मलिक बोले- 'पीएम मोदी ने दिया हमें सम्मान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget