एक्सप्लोरर

Joshimath Landslide: किसी नए भवन में नहीं आई है दरार, अब 250 परिवार शिफ्ट, आपदा प्रबंधन सचिव ने दी जानकारी

Joshimath: जोशीमठ में घरों में अचानक आई दरार के बाद से लोगों में अभी तक डर का माहौल बना हुआ है. यहां कई लोगों को अपना आशियाना छोड़ना पड़ा है जिन्हें राहत पैकेज देने की तैयारी चल रही है.

Joshimath Landslide News: जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर आपदा प्रबंधन (Disaster Management) सचिव रंजीत सिन्हा ने शुक्रवार को विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जोशीमठ में भवनों में दरारों (Building Crack) की संख्या स्थिर बनी है. अब तक कुल 863 भवनों में ही दरार है जो स्थिर है. इसके साथ ही राहत वाली खबर ये कि पानी के रिसाव में भी कमी आई है. अब पानी का रिसाव 180 एलपीएम से घटकर 171 एलपीएम हो गया है. रंजीत सिन्हा ने बताया कि अब तक 250 परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है. इसके साथ ही 324 परिवारों को 3 करोड़ 84 लाख की धनराशि बांटी जा चुकी है.
 
रंजीत सिन्हा ने यह भी बताया कि आपदा प्रभावितों को राहत पैकेज (Relief Package) देने लिए सोमवार को शासन स्तर पर हाई लेवल की मीटिंग भी होगी. जिसमें राहत पैकेज को लेकर विचार किया जाएगा. इसके साथ ही रंजीत सिन्हा ने बताया कि हैलग बाईपास के परीक्षण के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जो बाईपास के निर्माण को लेकर परीक्षण करेगी और एक हफ्ते में परीक्षण कर उसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंपी जाएगी. उसके बाद शासन स्तर पर अध्ययन कर बाईपास के निर्माण को लेकर फैसला लिया जाएगा

जोशीमठ में अब स्थिति सामान्य - आपदा प्रबंधन सचिव
सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत सिन्हा ने यह भी अपील की है कि जोशीमठ में खबरों को लेकर भ्रम की स्थिति नहीं होनी चाहिए क्योंकि वहां स्थिति सामान्य बनी हुई है लेकिन मीडिया के माध्यम से कुछ गलत खबरें प्रसारित की जाती हैं. जिससे माहौल खराब होता है. उन्होंने कहा कि जोशीमठ को बचाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयास कर रही है. जोशीमठ को हर हाल में बचाया जाएगा. इसके साथ ही रंजीत सिन्हा ने बताया कि बद्रीनाथ धाम यात्रा को लेकर सरकार प्लान तैयार कर रही है. केंद्रीय संस्थानों द्वारा किए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट आने के बाद यात्रा को लेकर भी अंतिम निर्णय लिया जाएगा लेकिन यात्रा को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें -

Amroha News: 'पठान' मूवी देखने के दौरान मचा बवाल, कोल्ड ड्रिंक को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो युवक गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget