एक्सप्लोरर

Joshimath Sinking: जोशीमठ को लेकर IIT कानपुर के वैज्ञानिकों का डराने वाला दावा, ऐसा हुआ तो मच सकती है तबाही!

Joshimath Sinking: कानपुर आईआईटी के वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तराखंड के जोशीमठ में दरारों के बाद इसे दोबारा बसाना खतरनाक हो सकता है. यहां पहाड़ अपलिफ्ट हो रहे हैं, जिससे मलबा खिसक रहा है.

Joshimath Land Subsidence: उत्तराखंड के जोशीमठ (Joshimath) में भू धंसाव (Land Slide) की वजह से आज जो हालात हो गए हैं उससे हर कोई दहशत में हैं. इस बीच जोशीमठ को लेकर कानपुर आईआईटी (IIT Kanpur) की स्टडी सामने आई है जो बेहद डराने वाली है. कानपुर आईआईटी के वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ में आई दरारों के बाद इसे दोबारा बसाना खतरनाक हो सकता है. उन्होंने कहा कि इस पर विस्तृत जानकारी जुटाकर इसे बफर जोन (Buffer Zone) बनाना बेहद जरूरी है.

कानपुर आईआईटी के वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तराखंड के जोशीमठ में दरारों के बाद इसे दोबारा बसाना खतरनाक हो सकता है. भू वैज्ञानिक प्रो. राजीव सिन्हा ने इसे बेहद खतरनाक बताया. उन्होंने कहा कि हाल ही में वहां ड्रोन सर्वे किया हैं और वो इस मामले को लेकर बहुत जल्दी ही सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे. 

जोशीमठ भू धंसाव को लेकर दावा
कानपुर आईआईटी के भू वैज्ञानिक प्रोफेसर राजीव सिन्हा ने जोशीमठ को लेकर जो रिसर्च की है उसके मुताबिक जोशीमठ लैंड स्लाइडिंग जोन में है. यहां दशकों से स्लाइडिंग होने से पत्थर बेहद कमजोर हो गए हैं. जोशीमठ में अधिकतर घर व होटल इसके मलबे पर खड़े हैं. यहां पहाड़ अपलिफ्ट हो रहे हैं, जिससे मलबा खिसक रहा है. यह कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि बिना भूकंप, बाढ़ या बारिश के ही जमीन धंस रही है. 

ऐसा हुआ तो मच जाएगा तबाही
प्रोफेसर राजीव सिन्हा की माने तो इस वक्त अगर बारिश होती या भूकंप आता है तो त्रासदी बहुत भयावह हो सकती है. उन्होंने कहा कि ये संकट और ज्यादा बढ़ सकता है, कई जगहों पर पानी का रिसाव हो रहा है. पत्थर में जमा पानी का प्रेशर बढ गया है. जिससे जमीन खिसक रही है. बरसात का मौसम यहां और खतरनाक हो सकता है, वहीं छोटा सा भूकंप भी बड़ी तबाही का कारण बन सकता है. 

प्रो. सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ में हुए सर्वे में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया था. जिसमें जोशीमठ और आसपास इलाके के काफी डेटा मिला है. इसका विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है. ये रिपोर्ट 15 दिन में भारत सरकार को सौंप दी जाएगी. उन्होंने कहा कि जोशीमठ और आसपास के इलाकों को तुरंत खाली कराना चाहिए. यहां और विस्तृत जानकारी जुटाकर इसे बफर जोन बनाना बेहद जरूरी है. 

ये भी पढ़ें- UP MLC Election: यूपी विधान परिषद की 5 सीटों पर जीत के लिए बीजेपी ने तैयार किया मास्टर प्लान, जानें क्या है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget