एक्सप्लोरर

UP Politics: राहुल गांधी के बयान पर जितिन प्रसाद ने किया पलटवार, कहा- 'सीएम योगी का विजन देखना है तो..'

UP Politics: जितिन प्रसाद ने कहा कि 'जिसको सीएम योगी के काम, उनका विजन, सोच देखनी है वह थोड़ा समय यूपी में बिताए, तब यूपी का ट्रांसफॉर्मेशन, यहां की कानून व्यवस्था दिखाई देगी.'

Global Investors Summit 2023: उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) मंगलवार शाम को लखनऊ (Lucknow) के विभिन्न इलाकों में पहुंचे और उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने एबीपी गंगा से बात करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के उस बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को ठग और अधर्मी कहा है. 

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ऐतिहासिक होगा. लोक निर्माण विभाग की सड़कों की जो कमियां हैं उनको दूर किया जा रहा है. ट्रैफिक कंजेशन स्पॉट्स को खोला जा रहा है. जगह-जगह सौंदर्यीकरण का काम हो रहा है. देश-विदेश से जो निवेशक, अतिथि आएंगे वो नए उत्तर प्रदेश का ट्रेलर देखेंगे. यूपी में निवेशक खास रुचि ले रहे हैं. हम विदेश भी गए और भारत के अन्य राज्यों में गए, लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. यूपी इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बन चुका है. भारत का जो ग्रोथ इंजन है उसमें यूपी की बड़ी भागीदारी होगी.

राहुल गांधी के बयान पर कही ये बात

एबीपी गंगा ने जब जितिन प्रसाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सीएम योगी पर दिए गए बयान पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'जिसको सीएम योगी के काम, उनका विजन, सोच देखनी है वह थोड़ा समय यूपी में बिताए, तब यूपी का ट्रांसफॉर्मेशन, यहां की कानून व्यवस्था, यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर, यहां का इन्वेस्टमेंट क्लाइमेट जो बदला है वह देखने को मिलेगा.' 

दरअसल, राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि "बीजेपी देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में जो कर रही है वो धर्म नहीं, अधर्म है." उन्होंने कहा कि ‘‘सीएम योगी को अगर हिंदू धर्म समझ आता तो वह जो करते हैं वो नहीं करते. वह अपने मठ का अपमान कर रहे हैं. वह धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं.’’ उनके इस बयान पर बीजेपी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: बेटी संघमित्रा मौर्य को बीजेपी से हिदायत मिलने पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया बयान, कही ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget