एक्सप्लोरर

Jhansi News: मोबाइल की फरमाइश पूरी नहीं होने पर पत्नी ने जहर खाकर दी जान, सदमे में पति ने भी की खुदकुशी

Jhansi Suicide Case: एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि शुरुआती जांच में राजेन्द्री के मोबाइल खरीदने की चाहत का पता चला है. दोनों के बीच एक महीने से मोबाइल खरीदने का विवाद चल रहा था.

UP Suicide Case: झांसी के कस्बा बड़ागांव थाना क्षेत्र में दंपति की खुदकुशी से मातम पसर गया. शनिवार को 32 वर्षीय अरविंद रायकवार और पत्नी राजेन्द्री ने जहर खाकर जान दे दी. माता-पिता की मौत से दो बच्चे अनाथ हो गए हैं. 2012 में राजेंद्ररी और अरविंद ने लव मैरिज किया था. परिजनों ने लव मैरिज को अरेंज मैरिज में तब्दील कर दिया. शादी के बाद वैवाहिक जीवन ठीक चल रहा था. एक महीने पहले राजेन्द्री ने अरविंद से एक नए मोबाइल की फरमाइश की थी. मोबाइल की वजह से दोनों के बीच काफी कलह हुआ.

मोबाइल बना दांपत्य जीवन में कलह का कारण

आवेश में आकर राजेन्द्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जहर फैलने के बाद पत्नी की हालत बिगड़ने लगी. आनन-फानन राजेन्द्री को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. अस्पताल में राजेन्द्री ने दम तोड़ दिया. पत्नी की मौत से आहत पति ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली. दोनों की असमय मौत से क्षेत्र में मातम का माहौल है. दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया छिन गया है. गांववाले बच्चों के अनाथ हो जाने से चिंतित हैं. एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि बड़ागांव थाना क्षेत्र में पत्नी ने पहले जहर खाया. फिर सुबह पति ने भी जहर खा लिया था.

पत्नी की मौत से सदमे में आए पति ने भी दी जान

जहर खाने की वजह से दोनों की मौत हो गयी है. उन्होंने कहा कि अरविन्द और पत्नी दोनों रात को मामा की बेटी के जन्मदिन में शामिल होने गए थे. करीब 12.30 बजे रात में पति-पत्नी घर वापस पहुंचे. शुरुआती जांच में राजेन्द्री के मोबाइल खरीदने की चाहत का पता चला है. दोनों के बीच एक महीने से मोबाइल खरीदने का विवाद चल रहा था. रात में भी दोनों के बीच मोबाइल की वजह से विवाद हुआ. आवेश में आकर पत्नी ने जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर राजेन्द्री को मेडिकल कॉलेज लाया गया.

मेडिकल कॉलेज में करीब 3 से 4 घंटे इलाज चलने के बाद पत्नी ने दम तोड़ दिया. परिजन राजन्द्री का शव अस्पताल से लेकर चले गए. सुबह करीब 6 बजे पति ने भी पत्नी के सदमे में जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर पति को भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. लगभग दो घंटे बाद पति की भी मौत हो गयी. फिल्ड यूनिट को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है. पंचायतनामा-पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है. 

UP News: बरेली में 232.21 करोड़ रुपये से बनेगा नाथ नगरी कॉरिडोर, DPR हुआ तैयार, जानें- क्या होगी इसकी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget