एक्सप्लोरर

अवैध खनन के लिए रिश्वत लेने का आरोप, जेवर थाने के थानाध्यक्ष को हटाया गया

अवैध खनन को लेकर वायरल हुए ऑडियो के आधार पर जेवर थाने के थानाध्यक्ष को तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है।

नोएडा, भाषा। गौतमबुद्ध नगर जिले में अवैध खनन के सिलसिले में एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस ऑडियो में प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत की ओर इशारा है। ऑडियो के वायरल होने के बाद जेवर थाने के थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें जेवर थाना के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह भाटी कथित तौर पर किसी व्यक्ति से फोन पर बात कर रहे हैं। उस ऑडियो में थाना प्रभारी कथित तौर पर एसडीएम जेवर को अवैध रूप से बालू खनन के लिए ‘‘मैनेज’’ करने के नाम पर किसी व्यक्ति से बड़ी धनराशि मांग रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ऑडियो की जब जांच की गई तो यह सही पाई गई। मीडिया प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (गौतमबुद्ध नगर) वैभव कृष्ण ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गये हैं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व एनजीटी ने गौतमबुद्ध नगर जिले के एसएसपी और डीएम को तलब किया था जिसमें उन्हें कहा गया था कि गौतमबुद्ध नगर जिले में अवैध खनन नहीं हो। जिले के इन दोनों अधिकारियों ने एनजीटी में शपथ पत्र दिया था कि जिले में अवैध खनन नहीं हो रहा है। अगर अवैध खनन होगा तो उसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget