एक्सप्लोरर

Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डेवलपमेंट प्लान पर लगी मुहर, जानिए- कब तक पूरा होगा काम

Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की 13वीं बैठक प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जेवर एयरपोर्ट के डेवलपमेंट प्लान पर मुहर लग गई है.

Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) की 13वीं बोर्ड बैठक में डेवलपमेंट प्लान पर मुहर लगा दी गई है. इसकी जानकारी देते हुए यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी सीईओ की ओर से बताया गया है कि जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) का लेआउट प्लान पहले ही पास हो चुका हैं और अब डेवलपमेंट प्लान पर मुहर लग गई है.दरअसल वाईआईपीएल ने डेवलपमेंट प्लान बनाकर नियाल को सौंपा था. जिसके बाद नियाल ने इस डेवलपमेंट प्लान का तकनीकी परीक्षण कराया है. भारत सरकार की कंपनी इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड ने इसका तकनीकी परीक्षण किया और जो कमियां थीं, उनको दूर करने के लिए कहा गया और वाईआईपीएल ने उन कमियों को दूर करके डेवलपमेंट प्लान नियाल को सौंप दिया है.

जेवर एयरपोर्ट की विकास योजना को मिली मंजूरी

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक की गई. इसी बैठक में जेवर एयरपोर्ट की विकास योजना को मंजूरी दी गई है. अब एयरपोर्ट के काम में और तेजी आएगी. डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट की विकासकर्ता ज्यूरिख एयरपोर्ट की एसपीवी यमुना इंटनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने परियोजना के लिए डेवलपमेंट प्लान पेश किया है. जिसका परीक्षण इंजीनियर इंडिया लिमिटेड कंपनी ने किया है. बता दें कि जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है. देश के इस सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 3900 मीटर ओर चौड़ाई 45 मीटर होगी.

महिला अपराध के खिलाफ योगी सरकार सख्त, 100 दिन में 1000 अपराधियों को सजा!

एयरपोर्ट के काम के लिए तीन कंपनियों ने दिया आवेदन

सीईओ ने ये भी बताया की इस प्लान में एयरपोर्ट के रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर आदि पर किस महीने में कितना निर्माण कार्य किया जाएगा, इसका भी जिक्र किया गया है. डेवलपमेंट प्लान इस तरह से बनाया गया है कि 2024 से पहले यहां उड़ान शुरू हो जाए. फिलहाल यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड एयरपोर्ट के निर्माण की जिम्मेदारी के लिए निर्माण एजेंसी की तलाश कर रही है. इसके लिए निकाले गए टेंडर में टाटा, एलएंडटी सहित तीन कंपनियों ने आवेदन किया है. 30 अप्रैल तक निर्माण एजेंसी का चयन हो जाएगा. इसके बाद काम और तेजी से पूरा किया जाएगा.

Varanasi में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पा गया काबू

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget