एक्सप्लोरर

UP: जयंत चौधरी ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, कहा- RLD को मिले हैं जितने वोट, उतने में बन जाती है कई राज्य में सरकार

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को 26 लाख वोट मिले हैं.

Meerut: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष जाहिर करते हुए गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी को 26 लाख वोट मिले हैं और इतने वोट में तो कई राज्यों में सरकार बन जाती है.

बहुत कम अंतर से हारे हैं चुनाव
जयंत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में इस बात को मानने से साफ इंकार कर दिया कि हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में रालोद को अपेक्षित कामयाबी नहीं मिली है. उन्होंने कहा, "रालोद को 26 लाख वोट मिले हैं. ये कम नहीं हैं. इतने वोट में तो कई राज्यों में सरकार बन जाती है. सभी वर्गों और संप्रदायों के लोगों ने विशेषकर युवाओं और किसानों ने पार्टी को जमकर वोट दिया. कई सीटों पर हम बहुत ही कम अंतर से चुनाव हारे हैं. फिर भी, जहां कमी रह गई है उसकी हम सभी बैठकर समीक्षा करेंगे और गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ेंगे."

Yogi Adityanath Shapath Grahan Live: यूपी में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ

आठ प्रत्याशियों ने जीता था चुनाव
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल में संपन्न चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल ने 33 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे जिनमें से आठ को जीत हासिल हुई. रालोद ने यह चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन करके लड़ा था. मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के लिए सपा-रालोद गठबंधन कार्यकर्ताओं की एक बैठक में पहुंचे जयंत बीजेपी पर काफी आक्रामक दिखे. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव की गरिमा को तार-तार कर दिया. नामांकन के दौरान किस तरह पुलिस मौजूदगी में गठबंधन प्रत्याशियों को सरेआम पीटा गया और उनके कपड़े फाड़े गए. सबने देखा है.

नहीं जाएंगे शपथ ग्रहण समारोह में
शुक्रवार को होने वाले योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में जाने के सवाल पर कहा कि रालोद मुखिया ने कहा, "अव्वल तो उन्हें अभी निमंत्रण नहीं मिला है. अगर निमंत्रण मिलेगा भी तो मैं नहीं जाऊंगा. अब ऐसे समारोह में पहले जैसी बात नहीं रह गई है." एक सवाल के जवाब में जयंत ने कहा कि चुनाव में किसानों को गुंडा, मवाली और आतंकवादी के साथ ही अस्सी-बीस की बात कही गई. वह ऐसी विचारधारा वाले लोगों से दूर ही रहते हैं.

यह भी पढ़ें-

Yogi Cabinet 2.0: योगी के साथ 46 मंत्री ले सकते हैं शपथ, 7 महिलाओं को भी मिल सकता है मौका, डिप्टी सीएम को लेकर है ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget