एक्सप्लोरर

UP: RLD को बड़ा झटका! जयंत चौधरी के करीबी रहे इस मुस्लिम नेता का इस्तीफा, किस पार्टी में होंगे शामिल?

UP Politics: रालोद नेता जयंत चौधरी के करीबी रहे चौधरी वसीम रजा ने पार्टी छोड़ दी है. आज वो लखनऊ में अखिलेश यादव के सामने अपने समर्थकों के साथ सपा का दामन थामेंगे.

UP News: एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोकदल को बड़ा झटका लगा है. जयंत चौधरी के करीबी रहे युवा रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वसीम रजा ने पार्टी छोड़ दी है. उन्होंने रालोद पर किसानों, मुस्लिम और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है. वसीम रजा आज (1 मई) अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में वो अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता लेंगे. 

चौधरी वसीम रजा रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के खासम-खास लोगों में रहे हैं. आज लखनऊ में वो अखिलेश यादव के सामने सपा ज्वाइन करेंगे. चुनाव में रालोद के स्टार प्रचारक भी रहे हैं. वसीम रजा ने कहा कि वो कि उन्होंने रालोद में रहकर घुटन महसूस हो रही थी. रालोद में किसान और नौजवान विरोधी काम हो रहा है. पार्टी ने किसानों, मुसलमानों और बेरोजगारों के मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है. जयंत चौधरी अग्निवीर योजना पर भी खामोश हैं. 

आज अखिलेश यादव के सामने सपा में होंगे शामिल
उन्होंने कहा कि अब वो खुली सांस लेने का समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे. अब किसानों, गरीबों और नौजवानों के लिए सपा में भविष्य है. उन्होंने कहा कि वो किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों से प्रभावित होकर लंबे समय रालोद में रहे और उनके लिए काम किया. लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं, जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ जाने का फैसला लिया है.

वसीम रजा ने कहा कि अब वो अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करेंगे. सपा अध्यक्ष पीडीए को साथ लेकर चल रहे हैं. बीजेपी का मुकाबला अखिलेश यादव ही कर सकते हैं. 36 बिरादरियां सपा की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही हैं. 

मोदी सरकार के जाति जनगणना के फैसले पर क्या है मायावती का रुख, जानें BSP सुप्रीमो की प्रतिक्रिया

बता दें कि चौधरी वसीम रजा राष्ट्रीय लोकदल के स्टार प्रचारक रहे हैं. लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने रालोद के लिए चुनाव प्रचार किया था. वो न सिर्फ जयंत चौधरी के बल्कि उनके पिता अजीत चौधरी के भी खास लोगों में आते थे. पिछले कुछ समय में रालोद से कई बड़े मुस्लिम नेताओं ने इस्तीफा दिया है. इनमें से ज़्यादातर नेताओं ने वक्फ बिल के विरोध में रालोद का साथ छोड़ा है. 

(सनुज शर्मा की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget