एक्सप्लोरर

जया प्रदा की चुनाव रद करने की मांग, आजम खान के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका

याचिका में आजम खां पर जौहर विश्वविद्यालय के कुलपति के लाभ के पद पर रहते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए सदस्यता समाप्त करने की मांग की गयी है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 में रामपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खां के खिलाफ उतरने वाली भारतीय जनता पार्टी की जया प्रदा ने चुनाव रद करने की मांग की है। जया प्रदा ने आज (शुक्रवार) को इलाहाबाद हाई कोर्ट में आजम खां का चुनाव रद करने के लिए एक याचिका दाखिल की है। याचिका में आजम खां पर जौहर विश्वविद्यालय के कुलपति के लाभ के पद पर रहते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए सदस्यता समाप्त करने की मांग की गयी है।

याचिका में कहा गया है कि आजम खां ने चुनाव के दौरान धार्मिक अपील कर वोट हासिल किया जो भ्रष्ट आचरण है। आजम खां से लंबे समय से अदावत रखने वाली जया प्रदा ने इन आधारों पर आजम खां का लोकसभा चुनाव रद करने की मांग की है। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के साथ इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रांगण में आईं जया प्रदा ने महानिबंधक के समक्ष चुनाव याचिका पेश की। याचिका अधिवक्ता केआर सिंह ने दाखिल कराई।

जया प्रदा की चुनाव रद करने की मांग, आजम खान के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका

अमर सिंह के साथ जया प्रदा गेट नम्बर तीन से कोर्ट में पहुंचे और याचिका दाखिल करा दी। अमर सिंह वकील की पोशाक में हाई कोर्ट में पहुंचे थे। इससे पहले भी जया प्रदा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में आजम खां के चुनाव को लेकर याचिका दायर की थी। अमर सिंह लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की थी। रामपुर लखनऊ पीठ के क्षेत्राधिकार में नहीं आता, इस आधार पर याचिका खारिज हुई थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान रामपुर का अधिकारी क्षेत्र लखनऊ में न होने का हवाला देकर याचिका को खारिज कर दिया था।

जया प्रदा की चुनाव रद करने की मांग, आजम खान के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका

जया प्रदा के वकील अमर सिंह के मुताबिक, वे सिर्फ जया प्रदा की लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं बल्कि नारी सम्मान की इस लड़ाई में वे उनका साथ दे रहे हैं। अमर सिंह ने कहा है कि ऑफिस ऑफ प्रॉफिट और करप्ट प्रैक्टिस के साथ नारी सम्मान की लड़ाई के लिए वे हर उस दरवाजे को खटखटायेंगे, जहां उन्हें न्याय की रोशनी दिखेगी। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता जया प्रदा ने राज्य निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के नवनिर्वाचित सांसद आजम खान के निर्वाचन को अवैध बताया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
Amroha News: तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget