एक्सप्लोरर

BJP की 19 दिसंबर से होने वाली 'जन विश्वास यात्रा' का रूट चार्ट जारी, 6 क्षेत्रों में एक साथ होगी शुरू

Jan Vishwas Yatra: भारतीय जनता पार्टी की 19 दिसंबर से शुरू की जाने वाली जन विश्वास यात्रा का पूरा कार्यक्रम और रुट चार्ट जारी कर दिया गया है.

Jan Vishwas Yatra: भारतीय जनता पार्टी की 19 दिसंबर से शुरू की जाने वाली जन विश्वास यात्रा का पूरा कार्यक्रम और रुट चार्ट जारी कर दिया गया है. इसके अनुसार, यह यात्रा 6 क्षेत्रों में एक साथ शुरू होंगी. सभी यात्राओं का शुभारंभ और समापन केंद्रीय नेताओं द्वारा किया जाएगा. यात्राओं का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा.

पहली यात्रा बिजनौर के विदुर कुटी से शुरू होगी. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया जाएगा. यात्रा शुभारंभ सभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी उपस्थित रहेंगे. बिजनौर से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल से होते हुए रामपुर में समाप्त होगी. दूसरी यात्रा मथुरा के गोवर्धन से शुरू हो रही है. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा. यात्रा शुभारंभ सभा में केंद्रीय मंत्री डॉ० महेन्द्र नाथ पाण्डेय, संतोष गंगवार और एटा के सांसद राजवीर सिंह उपस्थित रहेंगे. यात्रा मथुरा से अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर होते हुए पीलीभीत में समाप्त होगी.

झांसी से शुरू होगी तीसरी यात्रा

तीसरी यात्रा झांसी से शुरू हो रही है. इसका शुभारंभ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा. यात्रा शुभारंभ सभा में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी उपस्थित रहेंगी. यात्रा झांसी से ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात होते हुए कानपुर में समाप्त होगी. चौथी यात्रा हिन्दू राजा महाराजा सुहेलदेव राजभर और रामायण मेला के प्रणेता डॉ. राममनोहर लोहिया की जन्मस्थली अम्बेडकरनगर से शुरू हो रही है. इसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा किया जाएगा. यात्रा शुभारंभ सभा में प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कौशल किशोर उपस्थित रहेंगे. यात्रा अंबडेकर नगर से अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी.

बलिया से शुरू हो रही है पांचवीं यात्रा

पांचवीं यात्रा भृगु ऋषि और क्रांति की धरा बलिया से शुरू हो रही है. इसका शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा. यात्रा शुभारंभ सभा में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं दारा सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे. यात्रा बलिया से होते हुए मऊ, आज़मगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती तक जाएगी. छठी यात्रा गाजीपुर से शुरू होगी. इसका शुभारंभ केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा किया जाएगा. यात्रा शुभारंभ सभा में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी उपस्थित रहेंगे. यात्रा गाजीपुर से शुरू होकर चंदौली, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर होते हुए अमेठी में समाप्त होगी.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: लंबे अरसे बाद प्रियंका के साथ अमेठी पहुंचेंगे राहुल गांधी, जानें- क्या है कांग्रेस का प्लान

Ghaziabad News: क्रिसमस से आसान हो जाएगा गाजियाबाद से दिल्ली जाने वालों का सफर, मिलेगी दो तरह से राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget