एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: क्रिसमस से आसान हो जाएगा गाजियाबाद से दिल्ली जाने वालों का सफर, मिलेगी दो तरह से राहत

NCR Transportation News: 25 दिसंबर से गाजियाबाद से दिल्‍ली के बीच इलेक्ट्रिक बसों का संचलान शुरू हो जाएगा, साथ ही अब दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे से किसान हट गए हैं तो लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा.

Ghaziabad News: गाजियाबाद व मेरठ से दिल्‍ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को इस क्रिसमस से दो सहूलियतें मिलने जा रही है. दरअसल 25 दिसंबर से गाजियाबाद से दिल्‍ली के बीच इलेक्ट्रिक बसों का संचलान शुरू हो जाएगा, साथ ही अब दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे से किसान हट गए हैं. ऐसे में लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा और इस तरह लोगों की यात्रा सुविधाजनक होने जा रही है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में पहले ही इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन कर चुके हैं. अब उन बसों के दौड़ने का समय भी तय हो चुका है.

चलेंगी कुल 50 बसें

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद शहर में इलेक्ट्रिक बस चलाने के लिए अकबरपुर-बहरामपुर में इलेक्ट्रिक बसों का डिपो तैयार किया गया है. इसमें 20 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने हैं. बता दें कि शहर में अलग-अलग रूटों पर कुल 50 बसें चलाई जानी हैं, लेकिन गाजियाबाद को पहले चरण में चार रूटों पर केवल 20 बसों का ही आवंटन हुआ है, शेष बसें कुछ माह बाद मिलेंगी. नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि 25 दिसंबर से बसों को चलाने की तैयारी है. 30 इलेक्ट्रिक बसें बाद में मिलेंगी. उन्होंने बताया कि शासन से बसों को चलवाने का आदेश आ चुके हैं.

ज्ञात हो कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चारों रूट पर प्रत्येक आधे घंटे में इलेक्ट्रिक बस मिलेंगी. वहीं चारों रूट पर किलोमीटर के हिसाब से बसों की संख्या और बस स्टॉप बनाए गए हैं, प्रत्येक रूट पर ढाई किलोमीटर की दूरी पर बस स्टॉप बनाया है. जहां से यात्री आसानी से बस सेवा का लाभ ले सकेंगे. यह भी बताते चलें कि बस एक बार चार्ज होने के बाद 200 किलोमीटर तक चलेगी.

यह भी पढ़ें-

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सदन में दिया जवाब, कहा- कोरोना की दूसरी लहर में नहीं हुई ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत

सीएम हेमंत सोरेन बोले- 'दिमाग खराब है क्या बे' बोलने वाले केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी पर BJP को लेना है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget