एक्सप्लोरर

Hathras Stampede: हाथरस के पीड़ितों से जमीयत उलमा-ए-हिंद ने मुलाकात की, मदद के लिए दिया मुआवजा

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने घटना के दूसरे दिन से ही हाथरस का दौरा शुरू किया था. शनिवार को प्रतिनिधिमंडल का यह तीसरा दौरा रहा.

Hathras Stampede: जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को हाथरस का दौरा किया. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना. साथ ही हादसे में मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी.

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने घटना के दूसरे दिन से ही हाथरस का दौरा शुरू किया था. शनिवार को प्रतिनिधिमंडल का यह तीसरा दौरा रहा. इसके सदस्य सोखना गांव पहुंचे, जहां एक ही घर के तीन लोग समेत कुल चार लोगों ने अपनी हादसे में अपनी जान गंवा दी थी.

दुख की घड़ी में हम साथ
इस दौरान उन्होंने पीड़ितों के परिजनों को जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी का संदेश भी दिया. उन्होंने कहा कि, सांप्रदायिक लोग दिलों में दूरियां पैदा करते हैं, जबकि जमीयत उलमा-ए-हिंद दिलों को जोड़ने का काम करता है. इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं, हमसे जो बन सका, वो हम कर रहे हैं. अल्लाह आपको इस दुख को सहने का धैर्य और सब्र दे.

इस पर मृतकों के परिजनों ने नम आंखों के साथ कहा, सरकार के अलावा हादसे के बाद सत्संग के आयोजक हमारे पास नहीं आए और न ही किसी ने हमें सांत्वना दी. सिर्फ आप लोग हमसे मिलने पहुंचे और सहायता के साथ सांत्वना भी दी. इसके लिए हम मदनी साहब का धन्यवाद करते हैं.

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार मौलाना सैयद अशहद रशीदी इस सिलसिले में जिला इकाइयों से लगातार संपर्क में हैं. हाथरस जमीयत उलमा के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद रमज़ान कासमी और महासचिव मौलाना फुरकान नदवी अपने साथियों के साथ पीड़ितों से लगातार मिल रहे हैं.

हाथरस हादसा: मुख्य आरोपी का राजनीतिक दल से कनेक्शन! क्या पार्टी से मिलता था फंड? अब तक हुआ ये खुलासा

देश में मुहब्बत बांटने का काम कर रही
मौलाना अरशद मदनी ने अपने एक बयान में कहा कि, जमीयत उलमा-ए-हिंद एक शताब्दी से देश में मुहब्बत बांटने का काम कर रही है. वह राहत और कल्याण कार्य धर्म से ऊपर उठकर मानवता के आधार पर करती है. क्योंकि कोई मुसीबत या त्रासदी यह पूछ कर नहीं आती कि कौन हिंदू है और कौन मुसलमान.

मुसीबत के समय जमीयत उलमा-ए-हिंद का सिद्धांत हमेशा मानव सेवा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यह एक बड़ी त्रासदी है कि पीड़ितों का आंसू पोंछने के लिए अब तक जमीयत उलमा-ए-हिंद के अतिरिक्त कोई संगठन नहीं पहुंचा. देश में ऐसे लोग भी हैं, जो धर्म और कपड़ों से लोगों की पहचान करते हैं. हम ऐसे लोगों से कहना चाहते हैं कि वो आएं और धर्म और कपड़ों से लोगों की पहचान करें. वो आकर देख लें कि ऐसे लोगों का काम और चरित्र क्या है.

हमारा प्रयास होना चाहिए कि इस देश में सदियों से हिंदूओं और मुसलमानों के बीच जो एकता स्थापित है उसे टूटने न दें. मुसलमान हिंदुओं के दुख-सुख में शामिल हों और हिंदू भाई मुसलमानों के दुख-सुख में शामिल हों. इसी से समाज में एकजुटता और आपसी एकता को बढ़ावा दिया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget