एक्सप्लोरर

उदयपुर फाइल्स पर जमीयत की प्रतिक्रिया, कानूनी सलाहकार बोले- फिल्म वालों पर देशद्रोह का केस हो

जमीयत उलेमा ए हिन्द यूपी के कानूनी सलाहकार मौलाना क़ाब रशीदी ने उदयपुर फाइल्स फिल्म पर कहा कि भारत के मुसलमानों की सबसे बड़ी संस्था दारुल उलूम देवबंद पर भी टिप्णी की गई है.

Udaipur Files: जमीयत उलेमा ए हिन्द यूपी के कानूनी सलाहकार मौलाना  क़ाब रशीदी ने उदयपुर फाइल्स फिल्म का विरोध करते हुए मांग की है कि इस फिल्म के निर्माताओं और निर्देशकों पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज होने चाहिये और फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगे क्योंकि ये फिल्म दो समुदायों में नफरत फैलाने वाली है. उन्होंने कहा कि पैगम्बर ए इस्लाम पर आपत्तिजनक टिप्णी करने वाली जिस महिला को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया उस महिला को भी इस फिल्म में दिखाया गया है और उसके उस विवादित बयान को भी प्रचारित किया गया है जिसकी वजह से पूरी दुनिया मे भारत की बदनामी हुई थी. ये फिल्म समाज मे नफरत फैलाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल करने के लिए बनाई गई है इसीलिए हमने हाईकोर्ट से इस पर रोक लगाने की मांग की है. इस फिल्म में हमारे नबी और उनसे संबंधित लोगो पर आपत्तिजनक टिप्णी की गई है आपको ये अधिकार किसने दे दिया? 

उन्होंने कहा कि इस फिल्म में भारत के मुसलमानों की सबसे बड़ी संस्था दारुल उलूम देवबंद पर भी टिप्णी की गई है जबकि देश की आज़ादी में दारुल उलूम देवबंद का बड़ा योगदान रहा है. ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ये सब हमारे देश के संविधान के ख़िलाफ़ है. दारुल उलूम देवबंद की भागीदारी के बगैर देश की स्वतंत्रता का इतिहास पूरा नहीं हो सकता. इस फिल्म में मूल रूप से इस्लाम धर्म को निशाना बनाया गया है और ये कोई संयोग नहीं प्रयोग है इस से पहले भी कई फाइल्स फिल्में बनाई गई और वह सब फ्लॉप हुई हैं . इस फिल्म को बनाने वालों पर देशद्रोह का केस होना चाहिए ये भारत की गरिमा और अखंडता पर चोट कर रहे हैं.

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से मची तबाही, कई घरों को नुकसान, जान बचाकर जंगलों में भागे लोग

चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना
उन्होंने बिहार में वोटर लिस्टों को लेकर भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा और कहा कि ये एक पार्टी के किए चुनाव में रास्ता आसान करने के किए सब कुछ हो रहा है देश के नागरिकों को वोट देने के मौलिक अधिकार से रोकने की साजिश है जो संविधान के खिलाफ है. लोगो को वोट देने के अधिकार वंचित करने की कोशिश की जा रही है हम इसके खिलाफ हैं.

उन्होंने कांवड़ मार्ग पर होटल ढाबों की पहचान पर कहा कि अगर कल रमज़ान और ईद पर कोई मुसलमान खड़े होकर कहने लगा कि ये मेरे धर्म के शुद्धिकरण के ख़िलाफ़ है कि मैं किसी और धर्म वाले से व्यापार करूँ खरीद फरोख्त करूँ तो फिर आप क्या करेंगे? यही बात कोई ईसाई क्रिसमस पर करने लगा तो फिर आप क्या करोगे? इसलिए सरकार को भी ऐसे आदेश देने चाहिए जिस से सामाजिक सौहार्द बना रहे और कोई भी बात हो तो उस पर आपस में विचार विमर्श कर ऐसा रास्ता निकालें जिस से समाज में नफरत न फैले प्यार मोहब्बत के साथ सब काम हो जाएं.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget