एक्सप्लोरर

Jalaun News: जालौन में पार्टी की बैठक में नहीं मिली सीट, कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष करने लगीं हंगामा

उत्तर प्रदेश के जालौन में निकाय चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक चल रही थी. इस बैठक में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को सीट नहीं मिली तो पार्टी के लोगों को ही भला-बुरा कहने लग गईं.

UP News: जालौन (Jaluan) में कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकुंतला पटेल (Shakuntala Patel) का जोरदार हंगामा देखने को मिला. यहां एक बैठक में जगह न मिलने पर वह बिफर गईं. पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें समझाया फिर उनका गुस्सा शांत हुआ. हंगामेदार बैठक जालौन में जिला कांग्रेस (Congress) कार्यालय में हुई. यहां कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार यादव नगर निकाय चुनाव (Local Body Elections) की समीक्षा बैठक करने आए थे.

पार्टी के लोगों को ही कहने लगे भला-बुरा

अनिल कुमार कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी के साथ बैठक कर रहे थे. इसी दौरान कांग्रेस की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शकुंतला पटेल भी बैठक में शामिल होने पहुंची. उन्हें बैठक में सीट नहीं मिली तो उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के सामने ही हंगामा कर पार्टी के लोगों को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया. यह हंगामा बड़ी देर तक चलता रहा. महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष का गुस्सा देख पार्टी के अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने समझाने की कोशिश की. हंगामे के कारण पार्टी कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई.

हंगामे पर यह बोले अनिल यादव

पार्टी की वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला पटेल को समझाया गया, तब कहीं जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ. उन्हें पार्टी की बैठक में बैठने के लिए जगह दी गई. इस हंगामे के बारे में अनिल कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को हमेशा सम्मान मिला है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी कार्यक्रम में थोड़ी बहुत अव्यवस्था हो जाती है जिस पर महिलाओं को भी थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है., अगर बैठने में समस्या हुई है तो आगे इसका ध्यान जरूर रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें -

Mainpuri By-Elections 2022: तेज प्रताप या अपर्णा यादव को समर्थन? शिवपाल यादव के बयान ने फंसाया पेंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget