एक्सप्लोरर

UP News: जालौन में मनरेगा में भ्रष्टाचार, बिना मजदूरी किए खाते में आए पैसे, ग्राम प्रधान मांग रहा कमीशन

Jalaun News: जालौन के खनुआ गांव के ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा के तहत उनके जॉब कार्ड तो सालों पहले बन गए लेकिन उनको काम करने का मौका अब तक नहीं मिला. ग्राम प्रधान मशीनों से काम करा लेता है.

UP Corruption News: उत्तर प्रदेश के जालौन (Jalaun) में गांव के लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) चलाई जा रही है. जिले में इस योजना में भ्रष्टाचार का तड़का लग चुका है. पूरा मामला जालौन के खनुआ गांव का है, जहां के ग्रामीणों के खातों में बिना मजदूरी किए इस योजना का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया. इसके बाद ग्राम प्रधान की ओर से खुद को 70 प्रतिशत कमीशन लेकर इस धनराशि को निकालने के लिए कहा गया. मामले की शिकायत ग्रामीणों में ग्राम विकास अधिकारी से की है.

खनुआ के ग्राम प्रधान की ओर से विकास कार्यों में जमकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है. कीचड़ से बजबजाती गलियां, दम तोड़ती सरकारी योजनाएं, यहां की पहचान बन चुकी हैं. गांव के ग्रामीणों की मानें तो गांव में बिना काम किए ही कई विकास कार्य किए जा चुके हैं जो कि धरातल पर हैं ही नहीं और उनका भुगतान ग्राम प्रधान की ओर से करा लिया गया.

लोगों को काम करने का अब तक नहीं मिला मौका 

ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा के तहत उनके जॉब कार्ड तो सालों पहले बन गए लेकिन उनको काम करने का मौका अब तक नहीं मिला. ग्राम प्रधान मशीनों से काम करा लेता है और उस काम का पैसा मनरेगा मजदूरों के खातों में आता है, जिसकी निकासी के एवज में प्रधान 70 प्रतिशत की धनराशि मजदूरों से मांगता है और 30 प्रतिशत मजदूरों को देता है. इसके अलावा गांव के कई फर्जी जॉब कार्ड बनाए गए हैं, जिनमें फर्जी कार्य दिखाकर प्रधान उनका पैसा खुद हड़प लेता है. वहीं इस मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार का कहना है कि शिकायतकर्ता का वीडियो उनके संज्ञान में आया है. एक कमेटी गठित कर मामले की जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें- UP News: परमहंस आचार्य ने अनुसूचित जाति से भी राम मंदिर में आरती कराए जाने की मांग की, दी आंदोलन की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget