एक्सप्लोरर

Jalaun News: खुदकुशी का 'नाटक' मौत में बदला, टेबल खिसकते ही हो गया हादसा, मां के सामने गई बच्चे की जान

Jalaun News: जालौन में दर्दनाक हादसा हुआ है. खुदकुशी की एक्टिंग सच हो गई. टेबल पर खड़े होकर मासूम ने फांसी का फंदा गले में बांधा. टेबल खिसकने के बाद फंदा गर्दन में सख्त हो गया.

UP News: जालौन में खुदकुशी की एक्टिंग बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो गई. भाई-बहनों के साथ 13 वर्षीय बच्चा खुदकुशी की एक्टिंग कर रहा था. टेबल से पांव खिसकने के बाद फंदे की रस्सी गर्दन में फंस जाने की वजह से बच्चे की मौत हो गई. खेल-खेल में फंदे पर लटके बच्चे को देखकर भाई-बहनों की चीख निकल गई. आवाज सुनकर मां कमरे में भागी. लेकिन नेत्रहीन होने की वजह से बच्चे को बचाने का प्रयास नाकाम साबित हुआ. उरई के कांशीराम कॉलोनी में रहनेवाली 50 वर्षीय संगीता जन्म से अंधी है. घटना के समय मां कमरे में सो रही थी.

खुदकुशी का नाटक कर रहा था बच्चा

मृतक बच्चे की मां ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "अगर भगवान ने मेरी आंखों की रोशनी नहीं छीनी होती तो मैं बेटे को बचाने में कामयाब रहती." नेत्रहीन मां ने कहा कि बच्चे की मौत मेरी आंखों के सामने हुई और मैं कुछ नहीं कर सकी. पांचवीं क्लास का छात्र जस 9 वर्षीय यश, 7 वर्षीय महक और 5 वर्षीय आस्था के साथ घर में खेल रहा था. दूसरे कमरे में सो रही संगीता के 54 वर्षीय पति खेमचंद बाजार गए थे. खेल-खेल में खतरनाक मोड़ उस वक्त आ गया जब जस ने खुदकुशी की एक्टिंग की. टेबल पर खड़े होकर उसने फांसी का फंदा गले में बांधा. पांव के नीचे से टेबल खिसकने के बाद फंदा गर्दन में सख्त हो गया. फंदा कसने की वजह से यस छटपटाने लगा.

टेबल खिसकते ही हो गया बड़ा हादसा

भाई-बहनों ने समझा कि यस अभी भी एक्टिंग कर रहा है. मुंह और नाक से खून निकलता देख बच्चे चिल्लाने लगे. शोर सुनकर दूसरे कमरे में सो रही मां दौड़कर आई. लेकिन नेत्रहीनता के कारण बच्चे को मरने से नहीं बचा सकी. मां की नेत्रहीनता रस्सी काटने के लिए चाकू या दरांती की खोज में आड़े आ गई. मदद की आवाज पर पहुंचे पड़ोसियों ने गर्दन से रस्सी खोलकर जस को अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. दर्दनाक घटना के बाद लोगों की आंखें नम हो गईं. मां ने रोते हुए कहा कि आखों की रोशनी नहीं होने की वजह से बच्चा मेरे सामने तड़प-तड़प कर मर गया और मैं जिंदगी बचाने के लिए कुछ नहीं कर सकी. 

Saharanpur News: सहारनपुर में पहचान छुपाकर हिन्दू लड़की से दोस्ती और रेप, धर्मांतरण का दबाव बनाया, आरोपी गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget