एक्सप्लोरर

POK के लिए महाकुंभ में अनुष्ठान, जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले- हमारे कब्जे में हो...

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि पीओके भारत के कब्जे में हो, इसे लेकर प्रयागराज महाकुंभ में उनके शिविर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे.

प्रयागराज महाकुंभ में आज वैष्णव संप्रदाय के तीनों अणी अखाड़ों निर्मोही अणी, निर्वाणी अणी और दिगंबर अणी की पेशवाई यानी छावनी प्रवेश शोभायात्रा निकाली जा रही है.यह शोभायात्रा तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य की अगुवाई में निकाली जा रही है.अणी अखाड़ों की पेशवाई में धर्म अध्यात्म और आस्था के साथ ही कला और संस्कृति के भी तमाम रंग देखने को मिल रहे हैं.तीनों अखाड़ों के संत महात्मा शाही रथों और बग्घियों पर सवार होकर लोगों को दर्शन व आशीर्वाद दे रहे हैं.अखाड़े से जुड़े हुए कई विदेशी संत इस पेशवाई में खास आकर्षण का केंद्र हैं.

पेशवाई में सबसे आगे तीनों अखाड़ों के आराध्य बजरंगबली की पालकी है. इसके पीछे बजरंगबली का निशान हाथ में थामे हुए सैकड़ो संत महात्मा पैदल चल रहे हैं.पेशवाई में ढोल नगाड़े की थाप और बैंड बाजे के जरिए आध्यात्मिक धुन पेश की जा रही है.कई संत महात्मा अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन कर रहे हैं.हाथों में गदा और तलवार लहराते हुए हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आए हुए संतों ने कहा कि वह सनातन की तरफ आंख उठा कर देखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे.

मौलाना शहाबुद्दीन के बयान का स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया समर्थन, मोहन भागवत पर भी साधा निशाना

यह शोभायात्रा शहर के केपी इंटर कॉलेज से शुरू होकर तमाम रास्तों से होती हुई महाकुंभ क्षेत्र की छावनी में दाखिल हुई.पेशवाई में शामिल झांकियां लोगों का मन मोह रही हैं.इन झांकियों के जरिए सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं.पेशवाई में शामिल लोग रास्ते भर पुष्प वर्षा करते हुए इन संत महात्माओं का स्वागत व अभिनंदन कर रहे थे.इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

पेशवाई की अगुवाई कर रहे तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इस मौके पर ABP News से की गई खास बातचीत में कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी जल्द ही भारत का हिस्सा होगा.पीओके भारत के कब्जे में हो, इसे लेकर प्रयागराज महाकुंभ में उनके शिविर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे.यज्ञ और हवन कर एक करोड़ आहुतियां दी जाएंगी.देवी देवताओं की कृपा होगी तो पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी जल्द ही भारत का हिस्सा बनेगा.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
गोंडाः इंस्टाग्राम ने भेजा सुसाइड अलर्ट, पुलिस ने ऐसे बचाई युवक की जान
गोंडाः इंस्टाग्राम ने भेजा सुसाइड अलर्ट, पुलिस ने ऐसे बचाई युवक की जान
बस्ती में रेप पीड़िता को पुलिस ने थाने से भगाया? DIG के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज
बस्ती में रेप पीड़िता को पुलिस ने थाने से भगाया? DIG के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान, 403 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान, 403 सीटों पर लड़ेगी पार्टी

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget