एक्सप्लोरर

इंतजार हुआ खत्म, इस दिन से फिर शुरू होगी हाई स्पीड ट्रेन तेजस, ये है टाइम टेबल

देश की पहली कॉरपोरेट हाई स्पीड ट्रेन तेजस का संचालन शुरू करने का फैसला किया गया है. जानकारी के मुताबिक ट्रेन में सभी सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही यात्रियों को कोविड किट भी दी जाएगी.

उन्नाव: लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन के बीच एक बार फिर हाई स्पीड कॉरपोरेट तेजस एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है. कोरोना काल में तेजस एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया था. अब 14 फरवरी से तेजस एक्सप्रेस फिर से ट्रैक पर फर्राटा भरते नजर आएगी. शताब्दी एक्सप्रेस के किराए के लगभग ही किराया खर्च कर यात्री तेजस में सफ़र का लुत्फ उठा सकेंगे. रेलवे अधिकारियो ने उन्नाव के पक्षी विहार में मीटिंग कर ट्रेन के दोबारा 14 फरवरी से संचालन होने पर मुहर लगाई है. चीफ रेलवे मैनेजर ने बताया कि 14 फरवरी से हफ्ते में 4 दिन चलेगी और ट्रैक पर ट्रैफिक को देखते हुए तीन दिन बंद रहेगी.

कोविड के चलते बंद किया गया था संचालन

देश की पहली हाई स्पीड कॉरपोरेट तेजस एक्सप्रेस ट्रेन का IRCTC संचालन कर रही है. तेजस लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन के बीच चलाई जा रही है. देश में पहली बार लखनऊ जंक्शन से 4 अक्टूबर 2019 को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग रास्ते होते हुए रवाना की गई थी. कोरोना के कहर के चलते अप्रैल 2020 में तेजस एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बंद हो गया था. तेजस एक्सप्रेस ट्रेन 14 फरवरी से दोबारा दो गज की दूरी व कोविड गाइड लाइन के तहत ट्रैक पर फर्राटा भरते नजर आएगी.

हफ्ते में चार दिन चलेगी ट्रेन

गुरुवार को आज आईआरसीटी व रेलवे के अधिकारियों ने बैठक की. चीफ रेलवे मैनेजर लखनऊ मंडल अनिल गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को दोबारा से 14 तारीख से शुरू कर रहे हैं. ट्रेन में पहले की तरह ही सुविधा मिलेगी. हफ्ते में चार दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार व सोमवार को चलेगी. तीन दिन गाड़ी का रेस्ट रहेगा. यह निर्णय हमने ट्रैफिक को देखते हुए लिया है. ट्रेन लखनऊ से सुबह 6.10 बजे चलेगी और 12.25 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी. वहीं दिल्ली से शाम को 3.35 बजे चलेगी और रात 10 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी. गाड़ी में सभी पुरानी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी.

ट्रेन में मिलेगी कोविड किट 

ट्रेन में खान पान सुविधा, सुरक्षा के इंतजाम, साफ सफाई के इंतजाम रहेंगे. वहीं, अनलिमिटेड चाय, काफी, अच्छी गुणवत्ता का खाना भी मिलेगा. इसके अलावा यात्रियों को कोविड सेफ्टी किट भी देंगे, जिसमे फेस शील्ड, मास्क, ग्लब्स व सेनेटाइजर होगा. टिकट बुकिंग के सवाल पर बोले इस बार हमने फर्स्ट फोर्टी पर्सेंट पैसेंजर को इकोनॉमिकल फेयर ऑफ़र किया है, जो शताब्दी के बराबर ही रहेगा, जिसमे कैटरिंग भी शामिल है. फोर्टी पर्सेंट के बाद डायनामिक होगा, लेकिन वो भी 30 पर्सेंट से ज्यादा नहीं होगा.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: हल्द्वानी में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की बैठक, बजट को लेकर कही बड़ी बात

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में रहस्यमय तरीके से जोड़े 16 लाख वोटर? CEO नवनीत रिणवा ने बताया सच
यूपी में रहस्यमय तरीके से जोड़े 16 लाख वोटर? CEO नवनीत रिणवा ने बताया सच
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
वाराणसी में शूटिंग के लिए आए थे नाना पाटेकर, सादगी ने जीत लिया था दिल
वाराणसी में शूटिंग के लिए आए थे नाना पाटेकर, सादगी ने जीत लिया था दिल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget