एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: हल्द्वानी में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की बैठक, बजट को लेकर कही बड़ी बात

राज्य सरकार के मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य का बजट 4 मार्च को पेश किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तेजी से काम निस्तारित करने के आदेश दिये.

हल्द्वानी: उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने आज हल्द्वानी सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन मामलों के निस्तारण में जिले के अधिकारियों की भूमिका अहम है, उनको जिला स्तर पर ही निपटा दिया जाए और जो मामले शासन स्तर के हैं उन्हें तेज गति से शासन में भेजा जाए. जिससे आम आदमी को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े.

मदन कौशिक ने कहा कि जिस बजट को राज्य सरकार 4 मार्च को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पेश करेगी, इस बजट में गैरसैंण को आधुनिक शहर बनाने का लक्ष्य और उत्तराखंड की जनता को सड़क बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अनेक मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है. साथ ही यह बजट आम लोगों की सहूलियत को देखकर जनता के समक्ष पेश किया जाएगा.

2022 के लिये हम तैयार

वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए मदन कौशिक ने कहा कि, हमारी पूरी तैयारी है. बूथ लेवल तक कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है.

विपक्ष पर निशाना

वहीं, विपक्ष पर हमला बोलते हुए मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश में उनके 11 ही विधायक हैं और वह नेता प्रतिपक्ष ही काम नहीं करना देना चाहते. प्रदेश अध्यक्ष को संगठन काम करने नहीं देना चाहता ऐसे में वहां की दिक्कतें अलग हैं

कौशिक ने कहा कि, उनके ही साथी हैं जो आपस में ही एक दूसरे को काम करने नहीं दे रहे हैं. इसके साथ हरीश रावत के चुनाव ना लड़ने पर कहा कि उनका अपना मामला है.

वहीं, कुंभ की तैयारी पर बोलते हुए कहा कि, कुंभ की तैयारी पूरी हो चुकी है. और कुंभ में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री और रक्षा मंत्री समेत तमाम वीआईपी को भी बुलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

UP: 15 दिन से लापता 6 साल के मासूम का शव बोरे में मिला, परिवार में मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget