एक्सप्लोरर

महिला यू ट्यूबर पर कसा जांच एजेंसियों का शिकंजा, पांच दिनों की कस्टडी रिमांड में तलाशा जाएगा पाकिस्तानी कनेक्शन

प्रयागराज से पकड़ी गयी हीर उर्फ सना खान से एजेंसियां पूछताछ करेंगी. अपना यू ट्यूब पर समुदाय विशेष पर टिप्पणी कर जनभावना को भड़काती थी सना. यही नहीं एजेंसियां उसका पाकिस्तानी कनेक्शन भी तलाश कर रही हैं.

प्रयागराज. सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत कर साम्प्रदायिक सदभाव बिगाड़ने के आरोप में जेल भेजी गई प्रयागराज की महिला यू ट्यूबर हीर खान की मुश्किलें अब लगातार बढ़ती जा रही हैं. हीर खान पर देशद्रोह समेत छह अन्य धाराएं बढ़ाने के बाद पुलिस ने कोर्ट की परमीशन के बाद उसे आज से पांच दिनों की कस्टडी रिमांड में ले लिया है. कस्टडी रिमांड के दौरान मामले की तहकीकात कर रही प्रयागराज पुलिस के साथ ही इंटेलिजेंस की कई एजेंसियां और ATS भी पूछताछ कर रही हैं.

पाकिस्तान,दुबई होती थी बात

गिरफ्तारी के बाद की गई शुरुआती पूछताछ में पुलिस को यह पता चला था कि दसवीं फेल हीर उर्फ़ सना खान की पाकिस्तान और दुबई समेत कई मुस्लिम देशों के लोगों से इंटरनेट के माध्यम से बात होती थी. कस्टडी रिमांड में एजेंसियों का सबसे ज़्यादा फोकस इसी बात पर होगा कि पाकिस्तान से उसका किस तरह का कनेक्शन है. महज़ अट्ठाइस साल की हीर पिछले करीब दो सालों से देश का माहौल बिगाड़ने का काम महज़ सनकीपन में कर रही थी या फिर वह किसी बड़ी साजिश में मोहरे की तरह इस्तेमाल हो रही थी. हीर बेहद गरीब परिवार से है. परिवार में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं है. ऐसे में यह भी पता किया जाना है कि उसे कहीं से फंडिंग तो नहीं हो रही थी.

बेहद गरीब हीर के पास कहां से आया लैपटॉप

दसवीं फेल होकर भी वह जिस तरह से अपना यू ट्यूब चैनल चला रही थी, उसमे परदे के पीछे कोई और तो नहीं खेल रहा था. ज़्यादा पढ़ी लिखी न होने के बावजूद वह दुनिया के कई देशों और देश के कई हिस्सों के लोगों से धड़ल्ले से चैट कैसे करती थी. उसने अपने यूट्यूब चैनल का नाम 5 August Black Day कैसे रखा. यही वह दिन है जब पिछले साल कश्मीर से धारा 370 हटाई गई थी. टूटे फूटे मकान के एक कमरे में मां के साथ रहने वाली हीर के पास महंगा लैपटॉप और मोबाइल कहां से आया. क्या पाकिस्तान व दूसरे देशों से होने वाली चैट में साजिश के तहत उसका ब्रेनवाश किया जाता था. क्या वह नफरत फैलाने और देश का माहौल बिगाड़ने की किसी बड़ी साजिश में टूल्स की तरह इस्तेमाल हो रही थी. ये तमाम सवाल हैं, जिनका जवाब जांच एजेंसियों को पांच दिन की कस्टडी रिमांड में हीर से पूछताछ कर तलाशना है. पुलिस ने उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त कर रखा है. इन दोनों से भी एजेंसियां कोई क्ल्यू तलाशने की कोशिश में हैं.

कौन है हीर

गौरतलब है कि प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली अट्ठाइस साल की युवती हीर उर्फ़ सना खान पिछले दो सालों से सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम लगातार कर रही है. एक साल पहले उसने अपना यू ट्यूब चैनल भी शुरू किया था. यू ट्यूब वह अपने भड़काऊ बयानों के वीडियो बनाकर अपलोड करती थी. अपने वीडियो में वह धर्म विशेष के देवी देवताओं को खूब गालियां भी देती थी. उसके कई बयान तो इतने भड़काऊ और आपत्तिजनक हैं कि उन्हें टीवी पर चलाया या किसी को सुनाया भी नहीं जा सकता. CAA व NRC के मुद्दे पर भी वह न सिर्फ काफी मुखर थी, बल्कि आरोप है कि आंदोलनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेती थी.

तीन दिन पहले 26 अगस्त को प्रयागराज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अगले दिन जेल भेजा था. शुरुआती तफ्तीश में हीर के कारनामे जानकर पुलिस अफसर भी दंग रह गए. इसीलिये अब उसके खिलाफ देशद्रोह की धारा 153 B के साथ ही 295 A, 298, 505(1 बी), 505 (2 B) और 124 A भी लगाई है. हीर के पाकिस्तान समेत विदेशी कनेक्शन तलाशने और उससे जुड़े तमाम रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए ही प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट से उसकी पांच दिनों की रिमांड मांगी थी. कोर्ट की मंजूरी पर हीर की पांच दिनों की कस्टडी रिमांड आज से शुरू हो गई है, जो दो सितम्बर तक जारी रहेगी. रिमांड ख़त्म होने के बाद ही उसकी असलियत सामने आ सकेगी.

ये भी पढ़ें.

लखनऊ में डबल मर्डर पर बोलीं प्रियंका गांधी, प्रदेश में जंगलराज यहां कोई भी, कहीं भी सुरक्षित नहीं

कोरोना काल में छात्रसंघ चुनाव कराकर चर्चा में आया गोरक्षपीठ का ये कालेज, ऑनलाइन हुआ मतदान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget