एक्सप्लोरर

कोरोना काल में छात्रसंघ चुनाव कराकर चर्चा में आया गोरक्षपीठ का ये कालेज, ऑनलाइन हुआ मतदान

कोरोना काल में कॉलेज में सत्र में कई बाधाएं आईं. शैक्षणिक सत्र में छात्रों का नुकसान न हो इसके लिये ऑनलाइन क्लासेज का विकल्प चुना गया. वहीं, अब गोरखपुर में छात्र संघ चुनाव भी ऑनलाइन कराये गये और वह भी कम खर्च पर.

गोरखपुर. गोरखपुर के एक कॉलेज ने ऑनलाइन छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया को सम्‍पन्‍न कराकर कीर्तिमान रच दिया है. गोरक्षपीठ की संस्‍था महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा संचालित महाराणा प्रताप स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय ने ये इतिहास रचा है. वैश्विक महामारी कोरोना के बीच जहां कक्षाओं को संचालित करना ही टेढ़ी खीर साबित हो रहा है, तो वहीं ऑनलाइन क्‍लासेज के बीच शै‍क्षणिक कैलेंडर के आधार पर ही चुनाव भी सम्‍पन्‍न कराया गया.

तैयार की गई डेटा शीट

गोरखपुर के महाराणा प्रताप स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय जंगल धूसड़ के प्राचार्य डा. प्रदीप राव ने बताया कि शुक्रवार 28 अगस्‍त को हुए ऑनलाइन मतदान और ऑनलाइन मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए गए. अध्‍यक्ष पद पर सत्य प्रकाश तिवारी अध्यक्ष, उपाध्‍यक्ष पर शशिकला गौड़ और महामंत्री पद पर अभयराज वर्मा ने जीत दर्ज की है. राकेश गुप्ता पुस्तकालय मंत्री चुने गए. कालेज में ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया के लिए बनी डाटा शीट पर जिन 1268 विद्यार्थियों के नाम रहे हैं. उनमें से 693 या यूं कहें 55 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया. चुनाव प्रक्रिया सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई. शुरू में मतदान की गति धीमी रही. लेकिन 11 बजे तक 55 फीसद विद्यार्थियों ने अपने मत दिए.

कोरोना काल में छात्रसंघ चुनाव कराकर चर्चा में आया गोरक्षपीठ का ये कालेज, ऑनलाइन हुआ मतदान

चुनाव अधिकारी डा.विजय कुमार चौधरी ने परिणामों का एलान किया. अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में रहे हैं. सर्वाधिक 398 मत पाकर सत्य प्रकाश तिवारी विजयी रहे. इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरुण शर्मा को 248 मतों से पराजित किया. अरुण को 150 मत मिले. तीसरे स्थान पर रहे राम सकल प्रसाद को 145 मत मिले.

उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी रहे हैं. शशिकला गौड़ 389 मत पाकर विजयी रहीं. उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश कुमार को 85 मतों से हराया. राकेश को 304 मत मिले. महामंत्री पद के लिए तीन उम्‍मीदवार मैदान में रहे हैं. इस पद के लिए कड़ा मुकाबला हुआ. अभय राज वर्मा 278 मत पाकर विजयी रहे. उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमित सिंह को 30 मतों से पराजित किया. 167 मत पाकर अनुराग सिंह तीसरे स्थान पर रहे. पुस्तकालय मंत्री पद पर सर्वाधिक 452 मत पाकर राकेश गुप्ता विजयी रहे. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संदेश सिंह को 211 मतों से हराया. संदेश को कुल 241 मत मिले.

मतदान की प्रक्रिया

मतदान के लिए कॉलेज प्रशासन ने एक डाटा बेस तैयार किया. इसमें पंजीकृत छात्रों के ईमेल पर सुबह आठ बजे लिंक भेजा गया. मतदान के लिए उनके पास तीन घंटे का वक्‍त रहा है. 11 बजे तक 55 फीसद विद्यार्थियों ने अपने पसंद के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया. 12 फीसदी मतदाताओं ने तकनीकी कारणों से मतदान न कर पाने को लेकर कॉलेज प्रशासन के पास आपत्ति दर्ज कराई. उन्हें 12 से 2 बजे के बीच दोबारा ऑफलाइन मतदान का मौका दिया गया. लेकिन निर्धारित समय में कोई विद्यार्थी मतदान करने के लिए नहीं आया.

आगे भी ये प्रक्रिया अपनायी जाएगी

डा. प्रदीप राव ने कहा कि यह ऑनलाइन छात्रसंघ चुनाव आगे के लिए नई सम्‍भावनाएं दिखा रहा है. पूरी प्रक्रिया पर मामूली खर्च आया. समय भी बचा. कालेज के लिए यह प्रक्रिया काफी अच्‍छी रही. कालेज प्रशासन अपने शिक्षकों के परिवारों के उन बच्‍चों के प्रति भी आभारी है, जिन्‍होंने इस प्रक्रिया में तकनीकी मदद दी. भविष्‍य में सत्र सामान्‍य होने के बावजूद वे ऑनलाइन ही छात्रसंघ चुनाव कराएंगे. जिससे समय के साथ मैन पावर भी कम लगेगा और सरल तरीके से कम खर्च में इस चुनाव को सम्‍पन्‍न कराया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें.

बाराबंकी: बाढ़ पीड़ितों का दर्द, अपने आशियाने को खुद ही तोड़ रहे हैं गांववाले, पढ़ें ये रिपोर्ट

आजम खान के रिसॉर्ट पर चलेगा सरकार का बुलडोजर, प्रशासन ने बताया अवैध निर्माण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
Kaushambi News: एलपीजी टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
कौशांबी LPG टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget