एक्सप्लोरर

Indo-Nepal Dispute काली नदी के तीन उदगम स्थल पर नेपाल के इस रुख से बढ़ा विवाद, पढ़ें ये रिपोर्ट

भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद फिर से उभरा है. लिपुलेक पर नेपाल अपना हक जता रहा है. आखिर इस विवाद के पीछे बड़ी वजह क्या है. इस रिपोर्ट को जरूर पढ़ें

देहरादून, (अजित राठी). किसी भी भूभाग से जुड़े विवाद की पृष्ठभूमि रक्तरंजित होती है. इस समय लिपुलेक दर्रे के पास भारत के जिस हाईवे के निर्माण को लेकर चीन की शह पर नेपाल उछलकूद मचा रहा है, उसकी पृष्ठभूमि में भी गोरखों के उत्तराखंड में क्रूर हमले छुपे है और ब्रिटिश आर्मी की मदद से इनको भगाया गया था. उस समय भी टिहरी के राजा ने अंग्रेजों की मदद से गोरखों को गढ़वाल से भगाया गया. 1814-15 में गोरखा और ब्रिटिश आर्मी के बीच लड़ाई हुई तो गोरखा हार गए और इसी वर्ष एक संधि का ड्राफ्ट तैयार किया गया, जिसे 1815-16 में लागू कर 'संगोली संधि' का नाम दिया गया. जिसमें महाकाली नदी को सरहद के तौर पर सीमांकन किया गया. काली नदी के एक तरफ नेपाल और दूसरी तरफ भारत.

काली नदी के तीन उदगम स्थल पर विवाद

दरअसल, जिस काली नदी को सरहद बनाया गया उसे लेकर विवाद नहीं है, विवाद उसके तीन उदगम स्थलों से उपजा है. काली नदी जो मैदानी इलाकों में आकर शारदा के नाम से जानी जाती है उसके तीन उदगम स्थल है. काला पानी, लिंपिया धूरा और लिपुलेक. तीनों स्थानों से जो जल धाराएं निकली, इन तीनों के संगम स्थल से काली नदी का उदय होता है. नेपाल का दावा है कि लिंपिया धूरा और कालापानी उसका है लेकिन उस संधि में ऐसा कुछ नहीं है. ये सारे विवाद तब से ज़्यादा शुरू हुए जब पुष्प दहल कमल "प्रचंड" नेपाल के प्रधानमंत्री बने. उन्होंने तो नेपाल का एक नया नक्शा पेश किया और उत्तराखंड को नेपाल का हिस्सा दिखा दिया. उस समय काफी विवाद हुआ.

Indo-Nepal Dispute काली नदी के तीन उदगम स्थल पर नेपाल के इस रुख से बढ़ा विवाद, पढ़ें ये रिपोर्ट

जैसे कालापानी और लिंपिया धूरा के उस तरफ नेपाल है, उसी तरह से लिपुलेख दर्रे से आगे तिब्बत शुरू हो जाता है. इस वजह से मामला और भी ज़्यादा गंभीर होता जाता है. क्योंकि तिब्बत इस समय चीन के कब्जे में है और आजकल नेपाल और चीन की निकटता किसी से छिपी भी नहीं है. सूचनाएं इसी तरह की आती हैं कि नेपाल की भारत विरोधी हिम्मत के पीछे चीन की ताकत है. वैसे भी यदि लिपूलेख तक रास्ता तैयार हो जाता है तो मानसरोवर यात्रा एक महीने के बजाय एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी. इसी बात का डर नेपाल को दिखाया जा रहा है कि उसका पर्यटन चौपट हो जायेगा. अभी भी गुंजी के लोग तिब्बत और धारचूला के लोग नेपाल में खुला व्यापार करते हैं. नेपाल में तो पासपोर्ट की जरुरत नहीं लेकिन तिब्बत में भी गुंजी के लोग खुला व्यापर करते हैं और उन्हें आने जाने के लिए अनुमति की जरुरत नहीं है. और तिब्बत अब चीन के कब्जे में है.

नेपाल को है इस बात का डर विवाद अपनी जगह है लेकिन हक़ीक़त नेपाल भी जानता है. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चम्पावत, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बहराइच जैसे जिलों के रास्तों से ही पूरे नेपाल के लिए राशन आपूर्ति होती है जो कि चीन से नहीं हो सकती. इस बात को नेपाल के मधेशी और कांग्रेस पार्टी बेहतर तरीके से जानते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कभी EVM कभी संवैधानिक संस्थाओं पर हार का ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस', बोले CM धामी
'कभी EVM कभी संवैधानिक संस्थाओं पर हार का ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस', बोले CM धामी
'माणा और बगोरी गांव का उल्लेख गौरव का विषय', सीएम धामी ने सुनी PM मोदी के 'मन की बात'
'माणा और बगोरी गांव का उल्लेख गौरव का विषय', सीएम धामी ने सुनी PM मोदी के 'मन की बात'
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget