एक्सप्लोरर

रेलवे ने कमाई बढ़ाने के लिए शुरू की नई स्कीम, अक्षय की फिल्म 'हाउसफुल 4' से हुई शुरुआत

रेलवे ने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए 'प्रमोशन ऑन व्हील्स' स्कीम शुरू की है। क्या है ये नई स्कीम जानिए हमारी इस रिपोर्ट में।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। पिछले कई सालों से भारतीय रेलवे घाटे में चल रहा है। घाटे के बावजूद रेलवे यात्रियों को तमाम सुविधाएं देने की भरपूर कोशिश कर रहाहै। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए रेलवे भी कई कोशिशें करती रहता है। रेलवे ने अब अपनी कमाई बढ़ाने के लिए फिल्मों का सहारा लिया है। जी हां, रेलवे ने 'प्रमोशन ऑन व्हील्स' नाम की एक स्कीम का एलान किया है। इस स्कीम के तहत फिल्म प्रमोशन के लिए स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग की जा सकेगी। रेलवे के मुताबिक,'प्रमोशन ऑन व्हील्स' के तहत विज्ञापन गतिविधियों और कला, संस्कृति, फिल्मों, टेलीविजन कार्यक्रमों, खेल व अन्य के प्रचार के लिए विशेष ट्रेन उपलब्ध होंगी।

'हाउसफुल 4' से हुई शुरुआत रेलवे की इस स्कीम की शुरुआत अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' के साथ शुरू हुई है। दरअसल, आईआरसीटीसी और पश्चिमी रेलवे द्वारा संचालित पहली विशेष 'प्रमोशन ऑन व्हील्स' ट्रेन 'हाउसफुल 4' की टीम के साथ गुरुवार को दिल्ली पहुंची। आठ डिब्बों वाली ये ट्रेन तमाम हस्तियों और मीडियाकर्मियों को लेकर बुधवार को मुंबई सेंट्रल से रवाना हुई थी। ये स्पेशल ट्रेन कई राज्यों और महत्वपूर्ण जिलों जैसे कि सूरत, वडोदरा और कोटा से होकर गुजरी।

इस स्कीम को सफल बनाने के लिए रेलवे अपनी तरफ से काफी प्रयास कर रहा है। मसलन, रेलवे ने इसके लिए कई प्रोडक्शन हाउस से संपर्क भी किया है। रेलवे ने देशभर में प्रचार के लिए इन एफटीआर (फुल टैरिफ रेट्स) ट्रेनों के इस्तेमाल का उन्हें ऑफर दिया। इन ट्रेनों के संचालन का जिम्मा आईआरसीटीसी के पास है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget