एक्सप्लोरर

महिला T20 विश्व कप: खिताब के लिए भिड़ेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया, जानें; कब और कहां होगा मुकाबला

महिला T20 विश्व कप फाइनल के महा मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी। ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुइस मेथड से दक्षिण अफ्रीका को पांच रन से शिकस्त दी।

सिडनी, एबीपी गंगा। महिला टी 20 विश्व कप में भारत का मुकाबला किससे होगा इसका फैसला हो गया है। गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल का टिकट पक्का कटा लिया। अब 8 मार्च को होने वाले फाइनल के महा मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी। ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुइस मेथड से दक्षिण अफ्रीका को पांच रन से शिकस्त दी।

सिडनी के ग्राउंड में टॉस हारने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया था। कप्तान मैग लैनिंग के शानदार 49 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 134 रन टांग दिये। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के बाद भारी बारिश होने लगी जिसके चलते मैच को 20 ओवर से घटाकर 13 ओवर का कर दिया गया। ओवर घटने के बाद साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 98 रन का लक्ष्य था। हालांकि अफ्रीकी टीम 13 ओवर में पांच विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी और इस तरह से फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई। इस जीत के साथ मेजबान ऑस्ट्रेलिया टीम फाइनल में पहुंच गई।

बारिश से धुला भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश की वजह से धुल गया। इस कारण भारत बिना खेले ही फाइनल में पहुंच गया। दरअसल, भारत ने ग्रुप ए में पहले नंबर पर था इसी वजह से इंग्लैंड की जगह भारत फाइनल में पहुंच गया।

कब और कहां होगा फाइनल मुकाबला? भारत ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से की थी। भारतीय टीम ने ये मैच 17 रन से अपने नाम किया था। अब दोनों टीमें 8 मार्च को महिला दिवस के दिन खिताब के लिए भिड़ेंगी। फाइनल मुकाबला मेलबर्न के ग्राउंड में खेला जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget