एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A Alliance: इंडिया गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी में अखिलेश यादव नहीं सपा के इस नेता को मिली जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?

I.N.D.I.A Alliance Coordination Committee: इंडिया गठबंधन ने शुक्रवार को 13 सदस्यीय समिति गठित की. समिति में कई दलों के प्रमुख नेता शामिल हैं. समिति में सपा के एक नेता को भी शामिल किया गया है.

I.N.D.I.A Alliance Coordination Committee List: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने शुक्रवार को 13 सदस्यीय समिति गठित की, जिसमें कई दलों के प्रमुख नेता शामिल हैं. सूत्रों का कहना है कि यह समन्वय समिति ही गठबंधन की सर्वोच्च इकाई के रूप में काम करेगी. इस समिति में कांग्रेस (Congress) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल (K.C. Venugopal), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar), द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल हैं.

इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिवसेन (यूबीटी) के नेता संजय राउत, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी. राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती शामिल हैं. इसमें जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह और समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान भी शामिल किए गए हैं. सूत्रों ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 30 सितंबर तक सीटों के तालमेल का काम पूरा कर लिया जाएगा.

कौन हैं जावेद अली खान?

खास बात यह है कि इंडिया गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी में सपा की ओर से अखिलेश यादव को नहीं बल्कि पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान को शामिल किया गया है. जावेद अली खान, यूपी के संभल जिले के मिर्जापुर नसरुल्लापुर के रहने वाले हैं. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से एमए इन पॉलिटिकल साइंस और ओस्मानिया यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है. जावेद अली खान जामिया छात्र संघ के महासचिव रह चुके हैं. उनको अखिलेश यादव के चाचा और सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का करीबी माना जाता है.

जावेद अली खान 2014 से 2020 तक भी सपा के राज्यसभा सांसद रहे हैं. इससे पहले सपा ने उन्हें 2005 में मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया था. साल 2007 के विधानसभा चुनाव में वे ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से सपा के उम्मीदवार बनाए गए थे. छात्र जीवन से ही उनका रुझान राजनीति में था.

इंडिया गठबंधन की 13 सदस्यों कोऑर्डिनेशन कमेटी

के.सी. वेणुगोपाल
शरद पवार
एम.के. स्टालिन
संजय राउत
तेजस्वी यादव
अभिषेक बनर्जी
राघव चड्ढा
जावेद अली खान
ललन सिंह
हेमंत सोरेन 
डी. राजा
उमर अब्दुल्ला
महबूबा मुफ्ती

ये भी पढ़ें- One Nation One Election: 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का सीएम योगी ने किया स्वागत, बोले- 'आज देश की आवश्यकता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
CM योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
CM योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget