एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला गुरुवार से शुरू, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

India A Vs south africa A: वेस्टइंडीज दौरे पर भारत की सीमित ओवरों की सीनियर टीम में वापसी करने वाले मनीष पांडे पहले तीन मैचों में टीम की अगुआई करेंगे जबकि अंतिम दो मैचों में यह भूमिका श्रेयस अय्यर निभाएंगे।

तिरूवनंतपुरम, एजेंसी। भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच गुरुवार से यहां शुरू हो रही पांच अनौपचारिक एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में नजरें शुभमन गिल पर टिकी होंगी। हाल के समय में अच्छी फॉर्म में चल रहे गिल ने भारत ए के साथ कैरेबियाई दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन सीनियर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने से चूक गए। गिल अब दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे।

इस साल न्यूजीलैंड में दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पंजाब के दायें हाथ के बल्लेबाज गिल कैरेबियाई दौरे की फार्म आगामी श्रृंखला में भी बरकरार रखते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। गिल के अलावा पैर के अंगूठे की चोट से उबरने वाले आलराउंडर विजय शंकर पर भी चयनकर्ताओं की नजरें होंगी। शंकर को इस चोट के कारण इंग्लैंड में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बीच से स्वदेश लौटना पड़ा था और हाल में तमिलनाडु प्रीमियर लीग के साथ उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की।

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला गुरुवार से शुरू, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

वेस्टइंडीज दौरे पर भारत की सीमित ओवरों की सीनियर टीम में वापसी करने वाले मनीष पांडे पहले तीन मैचों में टीम की अगुआई करेंगे जबकि अंतिम दो मैचों में यह भूमिका श्रेयस अय्यर निभाएंगे। पांडे बड़ी पारियां खेलकर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे क्योंकि सीनियर टीम के मध्यक्रम में स्थायी जगह बनाने को लेकर संघर्ष अब भी जारी है।

टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को जगह दी गई है जो वेस्टइंडीज में सीमित ओवरों की सीनियर टीम के सदस्य थे। यह श्रृंखला लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी लय वापस हासिल करने का मौका देगी। कैरेबियाई दौरे पर टी20 श्रृंखला में गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित करने वाले कुणाल पंड्या के अलावा इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़ और नितीश राणा जैसे युवा प्रतिभावान खिलाड़ी भी अपनी छाप छोड़ने का प्रयास करेंगे। भारत ए के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई खलील अहमद और दीपक चाहर करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला गुरुवार से शुरू, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

दक्षिण अफ्रीका ए की कमान अनुभवी तेंबा बावुमा के हाथों में है। सीनियर टीम के दौरे से पहले यह श्रृंखला उन्हें यहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने का मौका देगी। टीम को बावुमा से काफी उम्मीदें होंगी जिन्हें 36 टेस्ट और दो वनडे खेलने का अनुभव है।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत ए: मनीष पांडे (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, अनमोलप्रीत सिंह, रिकी भुई, इशान किशन, विजय शंकर, शिवम दूबे, कुणाल पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, खलील अहमद और नितीश राणा।

दक्षिण अफ्रीका ए : तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, काइल वैरिन, जूनियर डाला, थ्युनिस डि ब्रुइन, ब्योर्न फोर्टुइन, ब्यूरन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, जेनमैन मालन, मार्को जेनसन, एनरिच नोर्तजे, सिनेथेंबा क्युशिले और लूथो सिपामला।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget