एक्सप्लोरर

Independence Day 2025: 15 अगस्त से पहले BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान के साथ देशभक्ति का संदेश

Independence Day 2025 in UP: बीजेपी ने रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के पांचों मंडलों में भव्य ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का आयोजन किया. स्वच्छता अभियान के साथ देशभक्ति का संदेश दिया गया.

भारतीय जनता पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) से पहले रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के पांचों मंडलों में भव्य ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का आयोजन किया. यात्रा के साथ-साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें न सिर्फ भाजपा नेता बल्कि बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए.

इस दौरान आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लोकमान्य तिलक, लाला लाजपत राय, चंद्रशेखर आज़ाद, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, रामप्रसाद बिस्मिल और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई सहित अनेक क्रांतिकारियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया.

वीरों के बलिदान को किया याद

बिसरख मंडल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य जन-जन में देशभक्ति की भावना जागृत करना और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान को याद दिलाना है. उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों वीरों ने अपने प्राण न्योछावर किए, जिनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता.

देश की एकता और अखंडता का दिया संदेश

दादरी में विधायक तेजपाल नागर ने तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल से लेकर राव उमराव की प्रतिमा तक स्वच्छता अभियान चलाया और उसके बाद तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया. उन्होंने कहा कि यह यात्रा लोगों को एकजुट कर देश की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करती है.

तिरंगा यात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी शामिल रहे, जिनमें अभिषेक कौशिक, संगीता रावल, सुभाष बजरंगी, प्रीति बघेल, धर्मेंद्र कोरी, सतेंद्र अवाना, पवन नागर और अमित चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

यह कार्यक्रम न केवल स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का हिस्सा था, बल्कि यह जनता में देशभक्ति, स्वच्छता और सामाजिक एकता के संदेश को फैलाने का भी एक प्रभावी माध्यम बना. भाजपा की इस पहल ने स्पष्ट किया कि आज भी तिरंगे के सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की याद को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें: नोएडा में फर्जी विदेशी पुलिस और CBI ब्यूरो का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget