एक्सप्लोरर

World Cup 2023: मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन पर अमरोहा में जश्न, फैन ने कोयले से बनाई अद्भुत तस्वीर

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सात विकेट लेकर तहलका मचा दिया. जिसके बाद उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है.

Mohammed Shami News: भारत ने वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सात विकेट झटक कर तहलका मचा दिया. यूपी के अमरोहा जिले के रहने वाले मोहम्मद शमी के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनके गांव में जश्न का माहौल है. टीम इंडिया की जीत के बाद उनके पैतृक गांव सहसपुर अलीनगर में जमकर आतिशबाजी की गई और जश्न मनाया गया. मोहम्मद शमी के चचेरे भाई ने कहा कि ये देश के लिए गर्व की बात है. जब वो गांव आएंगे तो उनका शानदार स्वागत किया जाएगा.  

मोहम्मद शमी के चचेरे भाई जैद ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए उनके प्रदर्शन पर खुशी जताई और कहा, "शमी भाई जब गेंद लेकर मैदान में आते हैं तो उनसे उम्मीद रहती है कि वो टीम इंडिया को कोई विकेट दिलाएंगे. शमी भाई को पहले मौका नहीं मिला था, फिर उन्होंने कमबैक किया. पहले मैच में पांच, फिर चार, फिर पांच फिर दो और अब सेमीफाइनल में सात विकेट लिए, जो बड़ी बात होती है. हमने देखा कि किस तरह के उन्होंने अविश्वसनीय बॉलिंग की है."  

ये देश के लिए गर्व की बात
जैद ने कहा, "ये गर्व की बात हैं कि कभी महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के लिए स्टेडियम में नारे लगते थे, विराट कोहली के लिए स्टेडियम में नारे लगते हैं और अब ये पूरे देश और हमारे लिए गर्व की बात है कि जब शमी भाई बॉल लेकर आते हैं तो पूरा स्टेडियम झूमने लगता है. जो दर्शक जो बैठे होते है वो शमी-शमी.. चिल्लाते हैं और वो देश की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं. ये पूरे देश के लिए गर्व की बात है." 

शमी के चचेरे भाई ने जताई खुशी
शमी के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उनके चचेरे भाई ने कहा, "सेमीफाइनल में शमी ने जो परफॉर्मेंस दी है. सात विकेट सेमीफाइनल में लिए है, अब तक 23 विकेट हो चुके हैं. हम उम्मीद करते है कि वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने. विराट कोहली भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वो फाइनल में एक शतक और लगाएं और टीम इंडिया को जिताएं . जब शमी आएंगे तो उनका शानदार स्वागत किया जाएगा. लोगों में उन्हें लेकर बहुत उत्साह है. उनकी बस यही कोशिश होती है कि उन्हें बॉल मिले और वो अपनी लाइन पर बॉल डाले और उन्हें विकेट भी मिलता है. 

कोयले बनाई शमी की तस्वीर
वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद उनके गृह जनपद अमरोहा में जश्न का माहौल है, लोग अपने-अपने तरीके से टीम इंडिया की जीत की खुशी मना रहे हैं. शमी के शानदार प्रदर्शन को लेकर अमरोहा के ही युवा चित्रकार जूहेब खान ने कोयले से उनकी एक तस्वीर बनाई है. ये तस्वीर आठ फीट उंची दीवार पर बनाई है. इसके साथ उन्होंने शमी को "बेस्ट ऑफ लक" कहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि फाइनल में भी मोहम्मद शमी का शानदार प्रदर्शन रहेगा. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी में BJP के मिशन 80 को पूरा करने में मदद कर रही सपा? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
UP News: सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'
सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget