एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: यूपी में BJP के मिशन 80 को पूरा करने में मदद कर रही सपा? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा

UP Politics: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा बीजेपी को जिताने में जुटी है. यूपी में सपा अकेले चुनाव लड़ेगी और बसपा तो पहले से ही अकेले चुनाव लड़ रही है.

Om Prakash Rajbhar News: सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. राजभर ने कहा कि सपा बाहर से ही बीजेपी का समर्थन कर रही है. लोकसभा चुनाव में सपा अकेले चुनाव लड़ेगी. वहीं यूपी सरकार में मंत्री बनने के सवाल पर भी उन्होंने जवाब दिया. 

सुभासपा नेता ने मंत्री बनने के सवाल पर कहा कि अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है, जिस दिन विस्तार होगा उस दिन सभी सवालों का जवाब अपने आप मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि मीडिया में इसे लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, वो सूत्रों के हवाले से चली हैं. राजभवन से कोई सूचना नहीं, सीएम दफ्तर से भी ऐसी कोई सूचना नहीं है. 

'इंडिया' गठबंधन पर निशाना
ओम प्रकाश राजभर ने 'इंडिया' गठबंधन पर भी निशाना साधा और कहा कि देश के बड़े नेता आज इस दल से समझौता, कल उस दल से समझौता कर रहे हैं. चाहे कांग्रेस हो, सपा या बसपा को ले लीजिए..कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं. हम माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं. यूपी में सीएम योगी के नेतृत्व में सभी 80 सीटें जीतकर पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के काम पर जुटे हुए हैं.

बीजेपी का साथ दे रही है सपा
राजभर ने कहा कि हम तो एनडीए में शामिल होकर सहयोग कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी हटकर बीजेपी का साथ दे रही है. उन्होंने कहा कि अब तक इंडिया गठबंधन की तीन बैठक हुईं और अब कोई चर्चा नहीं है. कांग्रेस ने यूपी में सपा को दिल खोलकर समर्थन किया और उत्तराखंड में सपा ने कांग्रेस को ही हराया. सपा की जगह हम होते तो सीट नहीं मिलने पर भी कांग्रेस का समर्थन करते और यूपी की जब बारी आती तो कांग्रेस को भी सीट मांगने में शरम आती. लेकिन अखिलेश यादव खुलकर कांग्रेस के विरोध में बयान दे रहे हैं. 

राजभर ने दावा किया कि यूपी में लड़ाई नाम की चीज नहीं है. सपा पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अलग हटकर चुनाव लड़ेगी. बसपा पहले ही अलग है. राजभर ने कहा कि पिछली बार हमने दो सीटें मांगी थी, इस बार तीन सीटें मांग रहे हैं क्योंकि सुभासपा की पहले से ताकत बढ़ी है. 

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर क्या कहा
स्वामी प्रसाद मौर्य के माता लक्ष्मी पर दिए बयान पर राजभर ने कहा कि वो संविधान को नहीं मानते हैं, संविधान में सभी धर्मों का सम्मान करने की बात कही है. किसी धर्म के खिलाफ किसी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. जब वो बीजेपी के साथ सत्ता की मलाई काट रहे थे, उस समय कुछ नहीं बोले. राजभर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा में भेजा ही इसलिए है कि जब तक सपा रसातल में ना पहुंच जाए तब तक वहीं जमे रहना है. 

ये भी पढ़ें-

Atiq Ahmed: अतीक अहमद का आर्थिक साम्राज्य ढहाने में जुटी टास्क फोर्स, बेनामी संपत्ति को लेकर कारोबारी से पूछताछ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sitapur News: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच यूपी में पेट्रोल-डीजल की कमी की खबर! DM ने किया अफवाह का खंडन
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच यूपी में पेट्रोल-डीजल की कमी की खबर! DM ने किया अफवाह का खंडन
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा 35 करोड़ रुपये का भूखंड, रामनगरी में तीन जगह कर चुके निवेश
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा 35 करोड़ रुपये का भूखंड, रामनगरी में तीन जगह कर चुके निवेश
Varanasi News: वाराणसी पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का शंकराचार्य पर आया बयान, सनातन और गौ रक्षा पर भी दिया संदेश
वाराणसी पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का शंकराचार्य पर आया बयान, सनातन और गौ रक्षा पर भी दिया संदेश
'नीतीश कुमार की राजनीति खत्म कर किया किनारे', यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय का BJP पर हमला
'नीतीश कुमार की राजनीति खत्म कर किया किनारे', यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय का BJP पर हमला

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
Alcohol And Erectile Dysfunction: क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
Embed widget