एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप का उत्साह चरम पर, भारत की जीत के लिए उन्नाव में हवन, विधि विधान से हुआ अनुष्ठान

ICC World Cup 2023 Final: भारत की जीत के लिए अभी से दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है. धार्मिक अनुष्ठान कराने में संगठन और संस्थाएं भी पीछे नहीं हैं. उन्नाव में हवन किया गया.

ODI World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है. रविवार (19 नवंबर) को भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS World Cup Final 2023) के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने सामने होंगी. भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए खिताब पर कब्जा जमाने की मजबूत उम्मीद है. अभी से खिलाड़ियों के लिए जगह-जगह दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है. भारतीय टीम की जीत के लिए हवन का भी आयोजन किया जा रहा है. फैंस में क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल का जबरदस्त उत्साह है. वनडे कप के फाइनल में 20 साल बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भिड़ेंगी. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत 12 साल बाद फाइनल तक पहुंचा है.

फैंस भारतीय टीम के विजयी बनने की कामना कर रहे हैं. उन्नाव में भारत का समर्थन जताने के लिए पूजा पाठ भी किया जा रहा है. कई संस्थाओं और संगठनों की तरफ से भी पूजा पूठा का आयोजन कर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया जा रहा है. नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक और हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी ने भी हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया. बड़े हनुमान के मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा पाठ कर भारत की जीत की कामना की.

विमल द्विवेदी ने उम्मीद जताई कि भारत एकदिवसीय विश्व कप का फाइनल मुकाबला जरूर जीतेगा. उन्होंने कहा कि करोड़ों भारतीय भारत की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं. उन्होंने माना कि क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है लेकिन इस बार विश्व कप में भारतीय टीम अभी तक अजेय रही है. इसलिए उम्मीदें बढ़ गई हैं. जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, राघवेंद्र पांडेय, विष्णु गुप्ता, सुरेश सिंह सेंगर, मनीष अवस्थी, शिव सेवक त्रिपाठी, योगेंद्र तिवारी, दीपू तिवारी, मनीष मिश्रा, अखिल मिश्रा, मयंक दीक्षित, धर्मेंद्र शुक्ल अभिषेक, अनिल सोनी, केतन अवस्थी, दीपांशु अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ कार्यक्रम में भाग लिया. 

ये भी पढ़ें

UP Politics: I.N.D.I.A. से दूर हो रही समाजवादी पार्टी? गठबंधन के इस फैसले से खुद को किया अलग, उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget