एक्सप्लोरर

UP Politics: I.N.D.I.A. से दूर हो रही समाजवादी पार्टी? गठबंधन के इस फैसले से खुद को किया अलग, उठे सवाल

UP News: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव से शुरू हुई सपा और कांग्रेस की तकरार लगातार बढ़ती हुई दिख रही है. अब समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सभी न्यूज़ चैनलों में सभी न्यूज़ एंकरों के साथ अपना पक्ष रखेंगे.

UP Politics: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को हराने के लिए देश की बड़ी और छोटी विपक्षी पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया था. फिलहाल विपक्ष का बनाया हुआ इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव से 6 महीने पहले ही एकजुट होने के बजाय बिखरता हुआ दिखाई दे रहा है. इंडिया गठबंधन द्वारा पिछले दिनों लिए गए निर्णय को अब समाजवादी पार्टी ने नहीं मानने का फैसला किया है.

इंडिया गठबंधन द्वारा बहिष्कार किए गए 14 न्यूज एंकर को अब समाजवादी पार्टी ने मानने से इनकार करते हुए सभी न्यूज़ चैनलों पर सभी न्यूज़ एंकर के साथ अपने प्रवक्ताओं को भेजने का फैसला लिया है. जिससे समाजवादी पार्टी का पक्ष हर वक्त न्यूज़ चैनलों पर आ सके. जिसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा और कांग्रेस के बीच अनबन अब इंडिया गठबंधन में तकरार की वजह बन रही है.

इंडिया गठबंधन ने लिया था फैसला 

पिछले दिनों विपक्षी दलों द्वारा बनाए गए इंडिया गठबंधन के संबंध में बनी समन्वय समिति ने 14 टीवी न्यूज़ एंकरों के बहिष्कार का निर्णय लिया था. समन्वय समिति की एक बैठक में 13 सितंबर को यह फैसला लिया गया था. इस निर्णय के बाद अखिलेश यादव ने खुद एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था "उन खबर नवीसों से रहना खबरदार, जो बन बैठे हैं हुक्मरानों के वफादार." इस पोस्ट से और इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति की बैठक के निर्णय से साफ हो गया था कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के फैसले का स्वागत करती है और जिन न्यूज एंकरों के कार्यक्रम में नहीं जाने की बात समन्वय समिति ने तय की थी उसको समाजवादी पार्टी भी मानेगी. 

क्यों पलटा निर्णय ?

समाजवादी पार्टी ने अपना पुराना निर्णय और इंडिया गठबंधन का निर्णय अब पलट दिया है. अब समाजवादी पार्टी सभी न्यूज़ चैनलों पर सभी न्यूज़ एंकरों के साथ अपना पक्ष रखने के लिए जाएगी. समाजवादी पार्टी ने अपना निर्णय पलटते हुए कहा कि उनका किसी भी चैनल के किसी भी एंकर से कोई विवाद नहीं है और हम सभी जगह अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में सीट शेयरिंग पर सहमति न बन पाने के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने 50 से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए इसके बाद से अलग-अलग मंचों पर वाद विवाद भी हुआ. इसी को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपना रास्ता अलग कर लिया है.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: ओपी राजभर का बड़ा दावा, बोले- 'I.N.D.I.A गठबंधन के कई नेता NDA में आने को तैयार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget