एक्सप्लोरर

ट्रांसफर से पहले IAS मनीष कुमार शर्मा ने गौतमबुद्धनगर के लिए दिए थे ये आखिरी निर्देश, हुई थी खास चर्चा

गौतमबुद्ध नगर के डीएम रहे मनीष कुमार का सोमवार देर रात तबादला हो गया. अब वह प्रयागराज के जिलाधिकारी होंगे. अपने ट्रांसफर से पहले डीएम ने उद्योग बंधु की अहम बैठक की थी.

गौतमबुद्धनगर जनपद को 28 जुलाई सोमवार की देर रात नया जिलाधिकारी मिला. उत्तर प्रदेश शासन ने कासगंज की डीएम रहीं IAS मेधा रूपम को जिलाधिकारी नियुक्त किया है. वहीं IAS मनीष कुमार अब प्रयागराज के डीएम होंगे. उधर, बतौर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को एक अहम बैठक की थी. जिले के औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, प्राधिकरण प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी तथा उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

वहीं उद्योगों से जुड़ी हुई समस्याएं पर चर्चा हुई,बैठक में उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार ने डीएम को अवगत कराया कि उद्यमियों को कई प्रकार की स्थानीय समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं, जैसे की जलभराव,अनियमित विद्युत आपूर्ति,कनेक्शन में देरी, ट्रैफिक जाम,टूटी सड़कें,अतिक्रमण पार्किंग की कमी,औद्योगिक क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या, इन सभी मुद्दों को उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा गंभीरता से उठाया गया, जिस पर डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उद्यमियों के सहयोग के बिना औद्योगिक विकास संभव नहीं, इसलिए उनकी शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता पर लिया जाए.

प्रशासन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा- तत्कालीन डीएम

वहीं डीएम मनीष कुमार ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग करने और उन्हें समयबद्ध रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए है. उन्होंने कहा कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों में लंबित मामलों के समाधान के लिए तत्काल पत्राचार किया जाए. साथ ही, उद्यमी मित्रों के माध्यम से पोर्टल की निगरानी भी सुनिश्चित की जाए.

IAS मनोज कुमार सिंह को नहीं मिलेगा सेवा विस्तार! 15 दिन पहले गई थी चिट्ठी, अब तक नहीं आया जवाब

राज्य सरकार की योजनाएं पहुंचें हर उद्यमी तक, डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हर उद्यमी तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप उद्यमियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु विभागीय स्तर पर ठोस प्रयास किए जाएं.

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई यह बैठक औद्योगिक विकास की दिशा में प्रशासन की गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है. समस्याओं के समाधान को लेकर स्पष्ट निर्देशों के साथ बैठक ने यह संदेश दिया कि उद्यमियों की भूमिका को सम्मान देते हुए प्रशासन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget