एक्सप्लोरर

बागपत में पति ने हैंडपंप के हत्थे से सिर पर वार कर पत्नी की निर्मम हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बागपत में पति ने नशे की हालत में पत्नी की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, पति ने हैंडपंप के हत्थे से सिर पर कई बार प्रहार किया, जिसके चलते पत्नी ने दम तोड़ दिया.

बागपत: बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में एक सनकी युवक ने नशे की हालत में हैंडपंप की हत्थे से कई वार कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आरोपी कई घंटे तक शव के पास ही मौजूद रहा. सुबह आरोपी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

परिजनों ने दी पुलिस को सूचना

वाजिदपुर गांव में रजवाहे के पास धीरज अपनी पत्नी नीलम के साथ अपने परिवार से अलग रहता था. यह घटना रात लगभग दो बजे की है, जब पारिवारिक कलह और नशे की हालत में धीरज ने हैंडपंप की हत्थी से अपनी पत्नी नीलम के सिर में ताबड़तोड़ कर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद नीलम के सिर से बहा खून कमरे में काफी दूर तक फैल गया. घटना के बाद आरोपी पति सुबह लगभग साढ़े छह बजे तक शव के पास ही मौजूद रहा. उसके बाद उसने अपने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी. उसके परिवार के लोगों ने नीलम का लहूलुहान शव को पड़ा देखा तो धीरज को पकड़ लिया और पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आठ साल की बेटी है

गौरतलब है कि 28 वर्षीय नीलम छपरौली कस्बा निवासी विजयपाल की बेटी है. दस साल पहले नीलम की शादी वाजिदपुर गांव में धीरज से हुई थी. नीलम की आठ साल की बेटी भी है. नीलम के पति धीरज को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हत्थी भी बरामद कर ली गई है. नीलम के मायके पक्ष के लोग भी वाजिदपुर पहुंचे और बेटी के शव को देखकर बिलख पड़े. घटना के दौरान नीलम की बेटी कई दिन से अपने ननिहाल गई हुई थी. मुकदमा नीलम के पिता विजयपाल ने धीरज और उसके बड़े भाई नीरज व सास अमरेश के खिलाफ दर्ज कराया है.

सीओ, बड़ौत आलोक सिंह ने बताया कि, वाजिदपुर गांव में गृह कलेश के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की है. सुबह उसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पता ये चला है कि गृहकलेश में पति ने नल की हत्थी से अपनी पत्नी के सिर में मारा है, जिससे चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई है. पति को गिरफ्तार कर लिया है. तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ़ कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

समाजवादी पार्टी के एसटी हसन बने यूपी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, हाल ही में हुये चुनाव में निर्वाचित हुये थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget