एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: गीजर से बाथरूम बना 'गैस चैंबर', होली खेलने के बाद नहाने गए पति-पत्नी की हुई मौत

Ghaziabad News: होली खेलने के बाद दोनों पति-पत्नी बाथरूम में नहाने गए थी, इसी दौरान बाथरूम में गीजर की गैस लीक हो गई, जिसका उन्हें पता नहीं चल पाया और दोनों बेहोश हो गए.

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में होली (Holi) के दिन एक बड़ा हादसा हो गया. जहां होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाते समय अचानक गैस बन जाने की वजह से पति-पत्नी बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है.

ये घटना गाजियाबाद में थाना मुरादनगर क्षेत्र के अग्रसेन मार्केट की है. जहां दीपक गोयल अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे. बुधवार को होली के दिन दीपक गोयल ने अपनी पत्नी के साथ खुशी-खुशी होली मनाई. एक दूसरे को रंग लगाया. होली खेलने के बाद जब वो वापस घर आए तो गीजर ऑन करने के बाद नहाने चले गए. इस दौरान अचानक गीजर की गैस लीक हो जाने से बाथरूम में गैस बन गई और उन्हें इसका पता नहीं चल पाया. बाथरूम में गैस बनने की वजह से दोनों वहीं बेहोश होकर गिर गए. 

नहाते समय बाथरूम में पति-पत्नी की मौत

काफी देर बाद जब वो बाथरूम से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन अंदर कोई हलचल न होते देख उन्होंने किसी तरह बाथरूम का दरवाजा खोला तो देखा कि दीपक गोयल और उनकी पत्नी दोनों बेहोश पड़े थे, ये देखते ही घर में कोहराम मच गया. घरवाले तत्काल दोनों को पास के अस्पताल में लेकर गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों की काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका. शुरुआती उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई. 

होली के त्यौहार पर परिवार में हुई मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक पसर गया. थोड़ी देर पहले जहां होली की खुशियां मनाई जा रहीं थी वहां गम को माहौल हो गया. हर कोई ये सोचकर दुखी है कुछ समय पहले जो पति-पत्नी होली के जश्न में डूबे थे वो अचानक ऐसे सबको छोड़कर चले जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Holi 2023: मथुरा के मंदिर में आज खेली जाएगी अनोखी होली, देवर और भाभी लगाएंगे एक-दूसरे को रंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget