एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले की गाड़ी से टकराए बाइक सवार दो युवक

UP News: यूपी के गोरखपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली. यहां राज्यपाल के काफिले के सामने अचानक एक बाइक आ गई. जिसके कारण हुए हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए.

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सुरक्षा में बड़ी चूक का एक संदिग्ध मामला सामने आया है. मिल रही जानकारी के अनुसार मंगलवार को उनके काफिले के सामने मोटरसाइकिल सवार दो युवक आ गए. हालांकि काफिले में आगे चल रही पुलिस की गाड़ी से टकराने के कारण दोनों युवक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल का काफिला जब जंगल धूसर आंगनबाडी केंद्र से एक कार्यक्रम के बाद लौट रहा था, तभी पिपराइच थाना क्षेत्र के लाल बाजार हैदरगंज चौराहे पर एक मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसके सामने आ गये और काफिले में आगे चल रहे पुलिस वाहन की उनकी बाइक से टक्कर हो गई.

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हो रहा इलाज

उन्होंने बताया कि घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक घायल हो गए और उनका इलाज गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की पहचान 21 वर्षीय प्रवेश और 23 वर्षीय मोनू निषाद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि राज्यपाल का काफिला आने से पहले ही ट्रैफिक को रोक दिया गया था. वहीं पिपराइच-पादरी रोड पर स्थित लाला बाजार, हैदर गंज मोड़ पर अचानक से बाइक सवार दो युवक सामने आ गए.

आंगनबाड़ी केंद्र से लौट रहा था राज्यपाल का काफिला

सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद नाराज स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और रास्ता जाम करने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. इसके बाद राज्यपाल का काफिला शहर की ओर रवाना हुआ. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर थीं. वह मंगलवार को मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जंगल सफारी इलाके के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची थीं.

यह भी पढ़ेंः 
Women Reservation Bill: स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया महिला आरक्षण बिल का स्वागत, राष्ट्रपति को सदन में नहीं बुलाने को बताया 'दुर्भाग्यपूर्ण'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget