एक्सप्लोरर

'शादी बॉयफ्रेंड से ही करूंगी', मां-बाप ने घोंट दिया जिद पर अड़ी बेटी का गला, बाद में शव को...

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पड़ोसी युवक से शादी की जिद करने पर एक युवती की उसके माता-पिता ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को यमुना नदी किनारे ले जाकर जला दिया.

UP Murder News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत इलाके में पड़ोसी युवक से शादी की जिद करने पर एक युवती की उसके माता-पिता ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को यमुना नदी किनारे ले जाकर जला दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने झूठी शान के नाम पर हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया है.

दोनों के बीच पांच साल से प्रेम संबंध था- पुलिस

पुलिस ने बताया कि बड़ौत थाना क्षेत्र के लुहारी गांव में 22 साल की शिवानी नामक युवती की उसके माता-पिता ने गला घोंट कर हत्या कर दी. शिवानी और उसके पड़ोसी अंकित के बीच पिछले करीब पांच साल से प्रेम संबंध थे. परिजनों को जब दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई, तो उन्होंने लड़की को घर में बंद कर दिया था. बावजूद इसके युवती अपने फैसले पर कायम रही और शादी की जिद करती रही.

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात परिजनों ने युवती की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को यमुना नदी किनारे ले जाकर जला दिया. अस्थियों को भी नदी में बहा दिया. बुधवार सुबह जब अंकित ने शिवानी का मोबाइल फोन लगातार बंद पाया तो उसे संदेह हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी.

सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज

पुलिस ने बताया कि पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की, जहां घटना की पुष्टि हुई. बड़ौत कोतवाली के निरीक्षक मनोज कुमार चहल ने बताया कि अंकित ने अपनी प्रेमिका शिवानी की माता बबीता, पिता संजीव, बड़े भाई रवि और फुफेरी बहन के खिलाफ शिकायत दी है. पुलिस बबीता और संजीव को कोतवाली लेकर आई जहां पर दोनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी उनकी इज्जत को खराब कर रही थी, इसीलिए उसे उन्होंने मार डाला.

उन्होंने बताया कि बबीता, संजीव और रवि व शिवानी की फुफेरी बहन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए बबीता और संजीव को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य दो आरोपितों की तलाश की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget