एक्सप्लोरर

Uttarakhand: हिंदी में होगा MBBS का पाठ्यक्रम, 10 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुरुआत

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मेडिकल के छात्रों को अनोखी सौगात मिलने जा रही है. अब राज्य में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी पाठ्यक्रम के अनुसार शुरू होने जा रही है.

Dehradun News: देश के गृह मंत्री अमित शाह 10 नवंबर को देहरादून पहुंचने वाले हैं. देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में शुरू होने वाले हिंदी पाठ्यक्रम की शुरुआत अमित शाह के हाथों होगी. बता दें कि उत्तराखंड में भी मध्य प्रदेश की तर्ज पर अब एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी पाठ्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वहीं 10 नवंबर को गृह  मंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचने वाले हैं. उनके पहुंचने के बाद दून मेडिकल कॉलेज में एक कार्यक्रम में इस पाठ्यक्रम की शुरुआत कराई जाएगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी कैबिनेट के कई मंत्री शामिल होंगे.

उत्तराखंड में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी पाठ्यक्रम के अनुसार करने की मांग पिछले कई सालों से चल रही थी. जिसे लेकर उत्तराखंड सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है. अब एमबीबीएस की पढ़ाई उत्तराखंड में भी हिंदी पाठ्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी. इसके लिए स्वास्थ मंत्री धन सिंह रावत ने प्रयास किए थे. इसके बाद उत्तराखंड में भी एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी पाठ्यक्रम के अनुसार शुरू की जा रही है.

हिंदी माध्यम में होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

जिसकी शुरुआत देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कराई जाएगी. यह कार्यक्रम 10 नवंबर को दून मेडिकल कॉलेज में रखा गया है. यह कार्यक्रम पहले ही होना था लेकिन पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के चलते थोड़ा लेट हो गया. फिलहाल 10 नवंबर को इस कार्यक्रम में हिंदी पाठ्यक्रम के अनुसार एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की जाएगी. हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने के बाद अगले 1 साल तक मध्य प्रदेश में पढ़ाई जाने वाली किताबों को उत्तराखंड के छात्र पढ़ेंगे.

10 नवंबर को होगी शुरुआत

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में एमबीबीएस में हिंदी की पढ़ाई शुरू करने से पहले कुछ डॉक्टर और शिक्षकों को मध्य प्रदेश भेजा था. ताकि वहां पर चल रही एमबीबीएस की हिंदी में पढ़ाई किस प्रकार से कराई जा रही है, उसका अध्ययन हो सके. वहां से कुछ डॉक्टर और प्रोफेसर जाकर इस पूरी व्यवस्था को देखकर उसे किस प्रकार से उत्तराखंड में लागू करना है, इस पर रिसर्च कर वापस आए हैं. अब जल्दी ही उत्तराखंड में भी छात्र हिंदी पाठ्यक्रम के अनुसार एमबीबीएस की पढ़ाई कर सकेंगे. इसकी शुरुआत 10 नवंबर को हो जाएगी.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगी राहत? गैंगस्टर मामले में कोर्ट का फैसला सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget