एक्सप्लोरर

मेरठ: पश्चिमी यूपी के फरार डॉन बदन सिंह बद्दो के घर की कुर्की, खिड़की-दरवाजे तक उखाड़े गये

बदन सिंह बद्दो साल 2019 में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था और अबतक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है. हिस्ट्रीशीटर बद्दो पर 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं.

मेरठ: उत्तर प्रदेश में लगातार बाहुबलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही और इसी सिलसिले में शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के डॉन और ढाई लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह के घर की कुर्की कोर्ट के आदेश के बाद की गई. सभी अचल संपत्ति को पुलिस ने कुर्क करने की कार्रवाई की.

खिड़की, दरवाजे तक उखाड़े गये

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात डॉन बदन सिंह बद्दो के घर पर पुलिस ने दरवाजों को उखाड़ा, खिड़कियां तोड़ीं. दीवारों में लगे फर्नीचर उखाड़ कर फेंके. पुलिस ने यहां से हर वह चीज निकाल कर अपने कब्जे में ले रही है जो यहां से ले जाई जा सकती है, क्योंकि कोर्ट ने बद्दो के खिलाफ 82-83 का आदेश दिया है. जिसके तहत पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है.

ढोल बजाकर दी गई जानकारी

कुर्की के दौरान ढोल बजाकर लोगों को जानकारी दी जा रही थी कि बदन सिंह बद्दो की घर की कुर्की की जा रही है. अगर इस कुर्की से किसी को ऐतराज है तो वो यहां आ करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है. वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो सके.

पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार 

आपको बता दें बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को पेशी के दौरान मेरठ के मुकुट महल से पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुआ था, जिसके बाद से आज तक बदन सिंह बद्दो का कोई पता नहीं चल पाया है. लेकिन समय-समय पर बदन सिंह बद्दो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है और साथ ही अपने विरोधियों को फोन पर धमकी भी देता है, लेकिन पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ उसकी गिरफ्तारी करना तो दूर की बात है उसका पता भी नहीं लगा पाई कि आखिरकार वह देश में है या नहीं.

40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

अगर बदन सिंह बद्दो के अपराधिक इतिहास की बात करें तो इस पर लगभग 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. गैंगेस्टर एक्ट, हत्या जैसी गंभीर धाराओं में भी बदन सिंह बद्दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज हैं. मेरठ पुलिस की माने तो बदन सिंह बद्दो के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस अधिकारियों की माने तो बद्दो ने कुछ अवैध कब्जे भी किए हैं, जिन पर ध्वस्तीकरण की भी कार्रवाई की जा सकती है.

बदन सिंह बद्दो के दो मकानों में आज कुर्की की कार्रवाई की गई है. यह दोनों मकान बदन सिंह के नाम दर्ज थे. मेरठ के टीटी नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी पुरा में स्थित मकान में बदन सिंह की बहन और उसकी भांजी रहती थी. पुलिस का कहना है कि सभी सामानों की लिस्टिंग की गई है. एक लिस्ट उसके परिवार के सदस्यों को सौंपी गई है, और दूसरी पुलिस के पास है, जो न्यायालय में सौंपी जाएगी कि आखिरकार बदन सिंह बद्दो के घर में कितनी अचल संपत्ति बरामद हुई है.

फिलहाल इस कार्रवाई से बदन सिंह बद्दो तिलमिलाया है और पुलिस भी यही चाहती है कि बदन सिंह बद्दो इस कार्रवाई से को देखकर बाहर आए ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके.

ये भी पढ़ें.

अयोध्याः भव्य दीपोत्सव की तैयारी में प्रशासन, 20 लोक नृत्य टीमों को किया गया आमंत्रित

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget