एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में बांग्लादेश के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, बीजेपी सांसद ने दी चेतावनी

Protest in Ghaziabad: बांग्लादेश में बीते दिनों इस्कॉन मंदिर के एक महंत को गिरफ्तार कर लिया गया, इसके अलावा हिंदू समाज पर कथित अत्याचार को लेकर गाजियाबाद में बड़ी संख्या लोगों ने प्रदर्शन किया.

Ghaziabad News Today: गाजियाबाद के रामलीला मैदान में बांग्लादेश के खिलाफ आक्रोश सभा का आयोजन किया गया. इस आक्रोश सभा में बड़ी संख्या लोगों इकट्ठा हुए और सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की. इस दौरान लोगों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों हो रहे हिंसा और अत्याचार का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया. 

समस्त हिंदू समाज की तरफ से आयोजित इस प्रदर्शन में सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय ने दावा किया कि हिंदुस्तान में पांच तरह के जेहाद चल रहे हैं. जिसमें धर्मांतरण जेहाद, लव जेहाद, ड्रग जेहाद, घुसपैठ जेहाद और जनसंख्या जेहाद शामिल हैं.

'डेमोग्राफी बदलने में पांच जिहाद'
सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि भारत की डेमोग्राफी बदलने में पांच जिहाद का हाथ है. उन्होंने सरकार से इन सभी कथित जिहाद पर NSA लगाने की मांग की. 

इसके साथ उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई समेत अन्य कड़े कानून लगाने की भी मांग की. ये प्रदर्शन गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के रामलीला मैदान में आयोजित की गई थी.

बीजेपी सांसद ने क्या कहा?
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार को लेकर गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने बड़ा बयान दिया. गाजियाबाद बीजेपी सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि सरकार फिलहाल राजदूतों से बात कर रही है, जरूरत पड़ी तो 1971 जैसा कदम उठाना पड़ेगा.

गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कथित तौर अवैध घुसपैठ का मुद्दा उठाया. विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दावा किया कि भारत में 10 करोड़ रोहिंग्या और अवैध प्रवासी बसे हुए हैं, जिनको बाहर निकाल देना चाहिए.

बैनर-पोस्टर के साथ प्रदर्शन
इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. जिन्होंने अपने हाथों में छोट-बड़े बैनर और पोस्टर लेकर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. जिस पर लिखा हुआ था "बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार, नहीं सहेगा हिंदू समाज."

इस प्रदर्शन के दौरान तलवार लेकर पहुंचा एक व्यक्ति आकर्षण का केंद्र रहा. व्यक्ति ने तलवारें लहराकर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोकल पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहे.

ये भी पढ़ें: 'इतिहास में दर्ज है अजमेर दरगाह की सारी सच्चाई' मंदिर के दावे के बीच सपा सांसद रामजीलाल सुमन का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget