एक्सप्लोरर

ग्राहक बनकर कैब लूटते थे, ओएलएक्स पर बेच देते थे, लखनऊ पुलिस ने इस तरह पकड़ा हाईटेक गैंग

लखनऊ पुलिस ने कैब लूटनेवाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग के पांच सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पूछताछ में एक बदमाश ने बताया कि वे ग्राहक बनकर कैब लूटते थे और ओएलएक्स जैसी साइट पर डालकर बेच देते थे।

लखनऊ, संतोष कुमार। कई बार शिकार को फंसाने के लिए चारा डाला जाता है। लखनऊ क्राइम ब्रांच ने भी एक महीने पहले कैब ड्राइवर की अपहरण और हत्या में यही रणनीति अपनाई। टैक्सी बुकिंग के नाम पर कार चालक को सुनसान इलाके में ले जाकर मार देना और फिर लूटी कार को बेच देने वाले गैंग को लखनऊ पुलिस ने दबोचा, तो पता चला गैंग अगले 48 घंटे में दो ऐसी ही और वारदातों को अंजाम देने वाला था।

एक महीने पहले लखनऊ से लापता हुए ओला ड्राइवर की सीतापुर में हत्या और टैक्सी लूट की वारदात को एक शातिर लुटेरों के गैंग ने अंजाम दिया था। लखनऊ क्राइम ब्रांच ने इस वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 17 जुलाई को लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र से गैंग ने ओला कैब ड्राइवर मुकेश पाल को सीतापुर के लिए बुक किया। मनमाने किराए पर मुकेश जैसे ही लखनऊ सीतापुर हाईवे के सुनसान इलाके पर पहुंची, बदमाशों ने मुकेश का रुमाल से गला घोट दिया और लाश सीतापुर के संदना इलाके में फेंककर गाड़ी लेकर फरार हो गए।

महीने भर से ज्यादा का वक्त गुजर चुका था। परिजन अफसरों के दरवाजे खटखटा रहे थे इसी बीच लखनऊ क्राइम ब्रांच ने टैक्सी बुकिंग कर लूट करने वाले गैंग को निशाने पर लिया। कई बार खुद टैक्सी बुकिंग होने वाले अड्डे पर पहुंचे। सर्विलांस और मुखबिर के जरिए क्राइम ब्रांच ने कुछ सुराग हासिल किये और बुधवार को क्राइम ब्रांच ने इस वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार हुए पांच आरोपियों में फर्जी कागजात से लूटी गाड़ी को बेचने वाला और गैंग का मास्टरमाइंड एजाज अहमद, हत्या करने वाले जीजा साले.. गोपाल रावत और राजेश रावत के साथ इनका दोस्त गया प्रसाद उर्फ रवि और लूटी हुई कार को सस्ते में खरीदने वाला व्यापारी इरफान भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की माने तो गैंग का असल मास्टरमाइंड एजाज अहमद ही है जो गोपाल राजेश और गया प्रसाद की मदद से खुद टैक्सी ड्राइवरों को बुकिंग के नाम पर फंसाता था और फिर कार को लूट लिया जाता। कार को बेचने के लिए भी इनका हाईटेक तरीका था। लूटी हुई कार को सस्ते में बेचने के लिए यह किसी कार बाजार या शोरूम का नहीं बल्कि ओएलएक्स जैसी ऑनलाइन साइट का इस्तेमाल करते थे। ओएलएक्स पर कम कीमत पर अच्छी गाड़ी मिलने के लालच में अक्सर लोग इनके जाल में फंस जाते हैं और फर्जी कागजात तैयार कर यह लूटी हुई कार को बेच लेते थे।

फिलहाल लखनऊ पुलिस ने इस गैंग को गिरफ्तार कर कैब ड्राइवर मुकेश पाल की स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद कर ली है। पुलिस की माने तो 1 महीने से ज्यादा का वक्त गुजर जाने के बाद भी पुलिस की सक्रियता कम समझकर यह फिर ऐसी ही वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन पीछे लगी क्राइम ब्रांच ने इनको वारदात करने से पहले ही दबोच लिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agra MLC Result: अखिलेश यादव ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP कैबिनेट का फैसला, प्रयागराज में HC अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास
UP कैबिनेट का फैसला, प्रयागराज में HC अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास
UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी
UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget