एक्सप्लोरर

Dehradun: घर बेचकर लोगों को बांटे हेलमेट जानिए- कैसे राघवेंद्र कुमार बने देश के हेलमेट मैन?

Dehradun News: देशभर में हेलमेट मैन के नाम से मशहूर बिहार के रहने वाले राघवेंन्द्र कुमार मंगलवार को देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम और  हेलमेट पहनने के लिए जागरुक किया.

Dehradun News: देशभर में हेलमेट मैन के नाम से मशहूर बिहार के रहने वाले राघवेंन्द्र कुमार मंगलवार को देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम और  हेलमेट पहनने के लिए जागरुकता अभियान चलाया. उत्तराखंड की ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने रेडियो एफएम पर लोगों से हेलमैट पहनने की अपील की. जिसके बाद उन्हें पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया गया. इस मौके पर उन्हें हिमालयन वेलनेस कंपनी के 100 हेलमेट भी दिए गए. 

राघवेंद्र कुमार कैसे बने हेलमेट मैन

राघवेंद्र कुमार देशभर में हेलमेट मैन के नाम से मशहूर है. एक सड़क हादसे हुई दोस्त की मौत से उनके दिलों दिमाग पर इतना असर पड़ा था, कि उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट बांटने शुरू कर दिए. राघवेंद्र के मुताबिक जब वो दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे उस दौरान उनकी दोस्ती कृष्ण कुमार से हुई थी वो उन्हें अपना बड़े भाई की तरह मानते थे. 29 मार्च आज के दिन ही उन्हें खबर मिली कि कृष्ण कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई है. वो अपनी बाइक से जा रहे थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था. तभी एक ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी. अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता तो इस हादसे में उनकी जान नहीं जाती. 

हेलमेट बांटने के लिए बेच दिया घर

इस हादसे का राघवेंद्र के दिलो-दिमाग पर बहुत गहरा असर पड़ा जिसके बाद उन्होंने ठान लिया कि वो एक ऐसी मुहिम चलाएंगे कि कोई भी हेलमेट की वजह से अपनी जान न गंवाए और तभी से वो दोपहिया चालकों को हेलमेट बांटने लगे. इस काम के लिए उन्होंने अपना घर और जमीन तक बेच दी. वो अब तक 50 हजार से ज्यादा हेलमेट बांट चुके हैं. वो देश के 22 राज्यों में सड़क सुरक्षा अभियान चला रहे हैं. 

बाइक रैली निकालकर किया जागरुक

राघवेन्द्र जब देहरादून पहुंचे तो उन्होंने उस वक्त भी हेलमेट लगाया हुआ था. रेडियो एफएम पर अपील करने के बाद उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के साथ एक जागरुकता रैली भी निकाली. इस रैली में इंटरसेप्टर वाहन, हाईवे ट्रैफिक पेट्रोलिंग कार समेत सीपीयू हॉक की यूनिट भी शामिल हुई. एसएसपी ने इस रैली को फ्लैग ऑफ किया जो एसएसपी ऑफिस से होती हुई दून हॉस्पीटल,  बु्द्धा चौक, तहसील चौक और सहारनपुर चौक होते हुए निरंजन मंडी पर खत्म हुई. 

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand Cabinet Portfolio: धामी सरकार में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें- किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

Yogi 2.0 cabinet: यूपी में योगी आदित्यनाथ ने बांटे मंत्री पद, गृह समेत 34 विभाग अपने पास रखे, एक मात्र मुस्लिम चेहरे को दी ये जिम्मेदारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
जामिया में फ्री कश्मीर के नारे, AAP सांसद संजय सिंह बोले- 'मुझे नहीं मालूम...'
जामिया में फ्री कश्मीर के नारे, AAP सांसद संजय सिंह बोले- 'मुझे नहीं मालूम...'
'मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव', संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप
'मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव', संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget