एक्सप्लोरर

UP News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज से भारी बारिश की संभावना, इन जिलों में प्रशासन ने की स्कूलों में छुट्टी

UP Rain : गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा है कि जिले के सभी बोर्ड के कक्षा 8 तक के स्कूल 23 सितंबर को बंद रहेंगे. गाजियाबाद में कक्षा आठ तक के स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे.

Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई जिलों में हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) ने परेशानी खड़ी कर दी है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसे देखते हुए दिल्ली से सटे नोएडा समेत प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है. इनमें जिलों में लखनऊ, फिरोजाबाद, आगरा,इटावा, गाजियाबाद, नोएडा (गौतमबुद्धनगर), एटा,कासगंज, कानपुर आदि जिले शामिल हैं.इन जिलों के जिलाधिकारियों ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.

बारिश से बदहाल हुआ जीवन

एनसीआर और पश्चिम यूपी के कई इलाकों मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. सड़कों और गलियों में जलजमाव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है.ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन जिलों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है.गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा है कि जिले के सभी बोर्ड के कक्षा 8 तक के स्कूल 23 सितंबर को बंद रहेंगे. गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने भी भारी बारिश की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है. 

अलीगढ़ में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

वहीं अलीगढ़ जिला प्रशासन ने नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल अगले 23-24 सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है. वहीं राजधानी लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी,गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.उन्नाव में में 8वीं तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे. सीतापुर में जिलाधिकारी ने 12वीं तक के स्कूलों को अगले दो दिन तक के लिए बंद रखने का आदेश दिया है. 

कासगंज में केवल छात्रों के लिए छुट्टी

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर के जिला प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए 23 सितंबर को जिले के 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं. आगरा  में 12 वीं तक के स्कूल और मैनपुरी में आठवीं तक के स्कूल दो दिन बंद रहेंगे. इनके अलावा फिरोजाबाद और एटा में आठवीं तक के सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है. वहीं कासगंज में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में 23-24 सितंबर को केवल छात्रों के लिए छुट्टी की गई है. 

ये भी पढ़ें

Lucknow News: लखनऊ में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मुठभेड़ के दौरान मुन्ना बजरंगी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी में मिले 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग कराने की मांग, अब 29 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget