एक्सप्लोरर

लखनऊ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

यूपी में मानसून की दस्तक सुनाई देने लगी है. गुरुवार को राजधानी लखनऊ में बादल जमकर बरसे. बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

लखनऊ: राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह से कई घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले चार दिनों तक लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

उमस वाली गर्मी से राहत

लखनऊ तथा आसपास के विभिन्न जिलों में आज सुबह से ही घने बादलों का डेरा रहा और सूर्योदय के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया. इन इलाकों में करीब 4 घंटे तक कभी हल्की तो कभी मूसलाधार बारिश हुई जिससे तापमान में खासी गिरावट हुई और मौसम सुहावना हो गया. इससे पिछले कई दिनों से भीषण उमस वाली गर्मी का सामना कर रहे लोगों को खासी राहत मिली.

कई जगहों पर हुई वर्षा

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को राज्य के कई स्थानों पर वर्षा हुई. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हुई. इस दौरान शाहजहांपुर और भटपुरवा घाट (सीतापुर) में आठ-आठ सेंटीमीटर, बहेड़ी (बरेली) में सात, शारदा नगर (खीरी) और पूरनपुर (पीलीभीत) में पांच-पांच, मोहम्मदी (खीरी) तथा कैसरगंज (बहराइच) में चार-चार, पलिया कलां (खीरी), लखनऊ, रामनगर (बाराबंकी), कर्नलगंज (गोंडा), बाराबंकी, पुवायां (शाहजहांपुर) और नवाबगंज (बरेली) में तीन-तीन, गोंडा सदर, हसनगंज (उन्नाव), सिधौली (सीतापुर), नीमसार (सीतापुर), सुल्तानपुर, मलीहाबाद (लखनऊ), पीलीभीत, तिलहर (शाहजहांपुर) तथा धामपुर (बिजनौर) में दो-दो सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई.

मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार से सोमवार तक प्रदेश के सभी मंडलों में लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश के गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज तथा लखनऊ मंडलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा वाराणसी तथा बरेली मंडलों में भी इसमें गिरावट देखी गई. इस दौरान आगरा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें.

बीजेपी ने रुठों को मनाने की कवायद शुरू की, सीएम योगी की मौजूदगी में गृह मंत्री से मिलने अनुप्रिया पटेल पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget